centered image />

चापर में एक ड्रग्स तस्कर एवं पांच जालसाज गिरफ्तार

0 174
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

धुबरी (असम), 04 दिसम्बर बरी जिला के चापर पुलिस ने बीती रात एक ड्रग्स तस्कर और पांच जालसाजों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ ही एक बाइक को जब्त किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जुनमनी दास के रूप में किया गया है। बीती रात पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक बाइक (एएस-17डी-8083) के साथ ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल हुई। पुलिस इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी।

इसी बीच एक अन्य खुफिया जानकारी के आधार पर चापर पुलिस ने रंगामाटी में अभियान चलाकर पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की पांचों लंबे समय से विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों को ठगकर पैसे लूट रहे थे।

बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांचों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। जालसाजों की पहचान जियारूल, नबियाल, मज्जफर, बदियाल और रफीकुल हक के रूप में की गयी है। गिरफ्तार किए गये लोगों के पास से अनेकों आपत्तिजनक सामग्री पुलिस ने बरामत किया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.