centered image />

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री, जगदीप धनखड़ सहित शुभेंदु अधिकारी ने दी शोक वार्ता

0 227
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कोलकाता, 15 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़ और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शोक व्यक्त किया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी अमूल्य सेवा को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। आपकी वीरता को सलाम करती हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने गर्व, वीरता और अत्यधिक निपुणता और अनुभव के साथ देश की सेवा की। राष्ट्र के लिए उनकी सराहनीय अनुकरणीय सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। यह हमेशा प्रेरक शक्ति रहेगी। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाए।

इसी तरह पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने वरुण सिंह ट्विटर पर लिखा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर से गहरा दुख हुआ है। वह पिछले हफ्ते कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति थे। वह एक बहादुर की तरह लड़े। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.