centered image />

OMG!! इस गांव में मर्द रहते हैं पर्दे में, औरतों को है पूरी आजादी

0 686
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपने कभी ऎसे समाज के बारे में सुना है जिसमें लड़कों को पर्दे में रहना पड़ता है और औरतों को पूरी आजादी होती है। जी हां, इस दुनिया में एक जगह ऎसी भी है जहां रहने वाले एक समाज में ऎसा ही होता है।

लड़कों को पर्दे में और औरतों को पूरी आजादी देने वाला यह समाज तुआरेग नाम से है। इस समाज के लोग दक्षिण अफ्रीका के नाइजर के पास स्थित तुआगो में रहते हैं। इस समाज की यह परंपरा पूरी दुनिया में सबसे अनोखी है और आज भी बनी हुई है।

तुआरेग समाज में महिलाओं को शादी से पहले मर्दो के साथ संबंध बनाने की भी आजादी होती है। इसके बाद वो अपने मन से शादी करती है। इतना ही नहीं बल्कि इस समाज की महिलाओं को यह भी आजादी होती है कि वो शादी के बाद भी किसी अन्य पुरूष से संबंध बना सकती है। इन सबके बावजूद पुरूषों को महिलाओं का मान-सम्मान करना होता है।

तुआरेग समाज का नियम है कि उनके जवान होने वाले लड़कों को अपना चेहरा छिपाकर रखना पड़ता है। इसके अलावा इस समाज की महिलाएं चाहे तो अपने पति को हमेशा के लिए तलाक दे सकती है। इसके बावजूद तलाक देने वाली महिला को अपने पति से जो मांगना है वो मांग सकती है। तलाक होने पर पत्नी के घर जश्न मनाया जाता है। इसके अलावा इस समाज में होने वाले बड़े-बड़े फैसलों में मर्दो को औरतों की इजाजत लेनी पड़ती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.