अब महिंद्रा ने अपने सस्ते थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक रिक्शा को लॉन्च- देखें कीमत और खूबियाँ
भारत मे महिंद्रा ने अपने सस्ते थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक रिक्शा को लॉन्च कर दिया है। इस रिक्शा का नाम ट्रेओ है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 1.36 लाख रुपए से शुरू होकर 2.22 लाख रुपए तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक रिक्शा चार वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
जिनके नाम एसएफटी, एचआरटी, यारी एसएफटी और यारी एचआरटी है। यारी मॉडल की कीमत 1.36 लाख रुपए रखी गई है वही अन्य मॉडल की कीमत 2.22 लाख रुपए है। यारी मॉडल 5 सीटर है वही रेगुलर ट्रेओ मॉडल 4 सीटर है।
Mahindra Trio Electric Specifications
ट्रेओ में 7.47 किलो वाट की बैटरी दी गई है जो 5.4 किलो वाट का पावर 30 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे और 50 मिनट का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद यह रिक्शा 170 किलोमीटर की दूरी 45 किमी/घंटे की रफ्तार से तय कर सकता है।
वही यारी मॉडल में 3.69 किलो वाट की बैटरी दी गई है। जो 2 किलो वाट का पावर 17.5 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। यारी 120 किलोमीटर की दूरी 24 किमी/घंटे की रफ्तार से से तय कर सकता है। क्योंकि इसकी रफ्तार और रेंज दोनों ही ट्रेओ मॉडल से कम है इसलिए इसकी कीमत भी कम ही रखी गई है।
ट्रेओ मॉडल पर 50 हजार किलोमीटर/24 महीने की वारंटी और यारी मॉडल पर 30,000 किलोमीटर/18 महीने की वारंटी दी गई है।
जिओ Sale :-
Jio 2 Smartphone मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
चाणक्य निति द्वारा चाणक्य ने बताई है चरित्रहीन औरत की यह पहचान
सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now