centered image />

नेवी जॉब का सपना होगा सच, इस पद पर बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

0 524
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय नौसेना में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। योग्य और इच्छुक व्यक्ति भारतीय नौसेना में नाविक, अधिकारी और कई अन्य पदों पर शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए चयन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड अलग-अलग हैं। साथ ही भारतीय नौसेना ने युवाओं को अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी भर्ती मैट्रिक भर्ती वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों पर इंडियन नेवी की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर अप्लाई किया जा सकता है।

सरकारी नौकरी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 1400 पद Indian Navy SSR के लिए हैं, जबकि 100 पद Indian Navy MR के लिए हैं। उम्मीदवारों के पास 17 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका है। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं तो आपको इंडियन नेवी में नौकरी मिल सकती है। भारतीय नौसेना भर्ती 2022 के तहत 1400 एसएसआर पदों में से 1120 पुरुषों के लिए हैं जबकि 280 महिलाओं के लिए हैं। साथ ही एमआर के 100 पदों में से 80 पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जबकि 20 महिला उम्मीदवार हैं।

चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम भर्ती चिकित्सा परीक्षा होगी। इस रिक्ति के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.