centered image />

नैरोबी एक ठंडा शहर- यहाँ साल भर शिमला और मसूरी जैसा मौसम बना रहता है

0 739
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नैरोबी केन्या की राजधानी है। अफ्रीकी शहरों के बारे में आम धारणा के विपरीत नैरोबी गरम नहीं है। समुद्रतल से लगभग 1200 मीटर ऊपर स्थित होने के कारण यहाँ साल भर शिमला और मसूरी जैसा मौसम बना रहता है। यहां तक की लोगों के घरों में पंखे तक नहीं होते हैं।

nairobi-park
Source

नैरोबी की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ का राष्ट्रीय पार्क है, जो लगभग नगर के दक्षिण में केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राष्ट्रीय पार्क के अंदर प्रवेश करने पर आधुनिक नैरोबी की विशाल इमारतें लगभग पार्क के अंदर घुसी सी दिखाई देती है। नैरोबी में अफ्रीकी जेब्रा, जिराफ, शुतुरमुर्ग, इंपाला, चीता, शेर, हाथी, गैंडा आदि को देखने के लिए यूरोप, अमेरीका, कनाडा, आस्ट्रेलिया के पर्यटक देखने आते है।

nairobi-taxi
Source

नैरोबी में केवल चार पहिए के वाहन ही दिखते हैं, जो शानदार विदेशी कार के रूप में होते है। उन वाहनों को चलाने वाले या तो अफ्रीकी टैक्सी ड्राइवर होते हैं या फिर भारतीय मूल के नागरिक, जो उन विशाल कारों के स्वयं मालिक भी होते हैं। हिंदी और गुजराती तो वहाँ गलीगली में सुनाई पड़ती है और भारतीय साड़ी, लहंगा आदि वहाँ एक आम पहनावा है।

nairobi-theft
Source

वैसे नैरोबी के बारे में थोड़ी बहुत सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है। इस स्थान पर चोरी, छीनाछपटी, धोखाधड़ी तथा लूटपाट आदि की अनेक घटनाएं होती रहती हैं। मुंबई हवाई अड्डे से केन्या की राजधानी नैरोबी की यात्रा में केवल सात घंटे का समय लगता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.