centered image />

इन तरीकों से आसानी से नाखून देखकर ही खुद का और सामने वाले का व्यक्तित्व पता कर सकते हैं

1,984
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हाथ की रेखा इंसान का भविष्य बताती है और उंगुलियां उसका व्यक्तित्व। वैसे इनको समझने के लिए व्यक्ति को हस्तरेखा की बहुत अधिक जानकारी होनी चाहिए, जो हर कोई नहीं कर पाता। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी उंगुलियों के नाखून भी आपके व्यक्तित्व को बताते है। खास बात यह कि नाखून से अपने व्यक्तित्व और किस्मत को जानने के लिए आपको कोई खास पढ़ाई की भी जरूरत नहीं है। आप सिर्फ नाखून देखकर ही खुद का और सामने वाले का व्यक्तित्व पता कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि किसी व्यक्ति के नाखून को देखकर क्या क्या जानकारी हासिल की जा सकती है|

आइए जानते हैं कि व्यक्ति के नाखून के विभिन्न आकार का क्या अर्थ होता है-

  • सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों का विशेष महत्व होता है। यदि अंगूठे का नाखून कछुए की पीठ की भांति उन्नत हो यानि ऊपर उठा हुआ हो तो, ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन होता है उसे काफी संघर्षो के बाद ही किसी काम में सफलता प्राप्त होती है।
  • जिस व्यक्ति के नाखूनों पर काले पीले धब्बे और टेढ़े मेढ़े होते है तो ऐसा इंसान जीवन में बहुत तरक्की नहीं कर पाता है और निम्न स्तर के कार्य करके जीवनयापन करता है
  • जिस इंसान के नाखुन बेहद सुंदर और लालिमा युक्त होते हैं वह व्यक्ति धनी और भाग्यशाली होता है, वही यदि किसी महिला के हाथ के नाखुन फूल की तरह लाल होते है तो ऐसी स्त्री निष्ठावान और सौभाग्यशाली होती है।
  • अपने अंगूठे के नाखून पर अर्धचन्द्र बना हुआ है तो निकट भविष्य में आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या कोई खुशखबरी आने वाली है। वही अगर चन्द्र का आकार छोटा है तो खुशखबरी आने वाली है लेकिन कुछ समय तक इंतजार करना होगा।

if-you-have-to-increase-your-nails-quickly-then-adopt-this-5-ways

  • जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वो सौभाग्यशाली होता है। वैसे जर्मनी के लोग मानते है कि आपके नाखूनों पर जितने सफेद निशान होंगे। आपके जीवन में सिर्फ उतने ही साल बच गए हैं।
  • अगर यह सफेद निशान आपकी तर्जनी उंगुली के नाखुन पर है तो इसका मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में किसी नए दोस्त का आगमन होने वाला है।

  • मध्यमा उंगुली के नाखुन सफेद निशान होने का मतलब किसी से आपने दुश्मनी मोल ली और आपको इसका पता भी नहीं चला।
  • अगर आपकी अनामिका उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान बनने लगे है तो चिंता ना करें। ये अच्छी किस्मत की निशानी है। आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।
  • सबसे छोटी उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान का मतलब है कि आप किसी अच्छी यात्रा पर जाने वाले हैं।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.