centered image />

झारखंड की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, वनडे सीरीज से पहले तलाशेंगे अपना फॉर्म

0 563
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय एकदिवसीय और टी-20 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के लिए 14 अक्टूबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

मुंबई के एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के अंतिम ग्रुप में जो कि 11 अक्टूबर को सर्विसेज के खिलाफ है उसमें खेलते नजर नहीं आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से सीधा नॉक आउट मुकाबलों में खेलते दिखेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि साल 2018 महेंद्र सिंह धोनी के लिए अभी तक अच्छा नहीं रहा है और महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय और T20 क्रिकेट में अभी तक इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप में भी महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.