centered image />

मासिक राशिफल: 1 फरवरी से 28 फरवरी तक जानिए क्या कहते हैं इन 6 राशियों का भाग्यफल

0 507
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि:

धन लाभ लेन-देन और निवेश में थोड़ी सावधानी जरूर रखें। कोई भरोसेमंद इंसान भी आपके साथ धोखा कर सकता है।
परिवार और मित्र: परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। आपकी कुछ योजनाएं भी बिगड़ सकती
हैं। इन दिनों में आप सिर्फ अपने ही मन के काम करने से बचें। कोई बड़ा काम सबकी मदद और सलाह लेकर करें।

रिश्ते और प्यार: लव लाइफ के लिए समय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें तो अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य: आपकी सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान भी कर सकती है।

करियर और शिक्षा: नौकरीपेशा लोग किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय है।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: बिजनेस के मामलों में कुछ खास समय नहीं है। फायदा तो होगा, लेकिन कुछ कम।

वृष राशि:

धन लाभ शेयर, सट्टा, कमोडिटी आदी का काम करने वालों को आर्थिक नुक़सान होने के योग हैं।

परिवार और मित्र: परिवार में किसी ख़ास व्यक्ति के साथ आपका मनमुटाव संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि इस अवधि में आप अपनी वाणी का संयम से प्रयोग करें।

रिश्ते और प्यार: आपके प्रेम का जादू आपके प्रेमी के सिर चढ़कर बोलेगा। वे आपसे मिलने व बात करने को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे।

स्वास्थ्य: आज अपने परिवार के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में खर्च बढ़ेगा, पर सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी।

करियर और शिक्षा: नौकरी में ट्रांसफर या परिवर्तन संभव होगा। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों के साथ-साथ अचानक ही कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: बिज़नेस में लाभ कमाने के लिए आप लंबी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। धन कमाने के लिए आप काफी परिश्रम करेंगे परन्तु परिणाम उम्मीद से थोड़े कम रह सकते हैं।

मिथुन राशि:

धन लाभ आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स भी आपको मिल सकते हैं।

परिवार और मित्र: दोस्तों के साथ अनबन खत्म हो सकती है। दोस्त आपको सहयोग देते रहेंगे। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। संवेदनशील मामलों को संभालने में आप पूरी तरह सफल हो सकते है।

रिश्ते और प्यार: किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। गले से संबंधित रोग हो सकते हैं।S

करियर और शिक्षा: बेरोजगार हैं, तो उनको रोजगार मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन बहुत अच्छा है।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से भी कॉन्टैक्ट हो सकता है। कामकाज सावधानी से निपटाएं।

कर्क राशि:

धन लाभ पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा।

परिवार और मित्र: पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। आप परिवार व स्वंय की सुख-सुविधाओं हेतु खूब धन ख़र्च कर सकते हैं।

रिश्ते और प्यार: प्रेम-प्रस्ताव रखने के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

स्वास्थ्य: सामान्य बीमारियां आपका रास्ता नहीं रोक पाएंगी। ध्यान व आध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा।

करियर और शिक्षा: किसी खास विषय में महारत हासिल हो सकती है। सीनियर्स से संबंध अच्छे होंगे। समय-समय पर सहयोग भी मिलेगा।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आप शेयरों में निवेश करके भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि:

धन लाभ पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है।

परिवार और मित्र: आपको अपने चचेरे भाई या दोस्तों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सगे भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहने के संकेत नहीं है।

रिश्ते और प्यार: अपने कार्यक्षेत्र में आपको किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण का भाव आ सकता है। कोई पुरानी मित्रता प्रेम संबंधों का रुप ले सकती है।

स्वास्थ्य: आज सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” इस बात को ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें।

करियर और शिक्षा: नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल बोनस या इन्क्रीमेंट के रुप में मिलेगा।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: विदेशी स्रोतों से आपको धनलाभ हो सकता है। बड़े निवेश के जोख़िम से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा।

कन्या राशि:

धन लाभ फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं।

परिवार और मित्र: आप शांति व सौहार्द की खोज में आध्यात्मिक व धार्मिक चीज़ों की ओर झुकने लग जाएंगे। अधिक आशावादी होने की कोशिश करें, इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

रिश्ते और प्यार: किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझकर ये काम करें।
स्वास्थ्य: फिटनेस के ऊपर ज़्यादा ध्यान देने लग जाएंगे। व्यायाम, योगा व ध्यान को अपने रोजाना के नियम में शामिल कर लेंगे।

करियर और शिक्षा: कार्य स्थल पर विरोधी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: आत्म-विश्वास में बहुत ज़्यादा बढ़ोत्तरी होगी। समय-समय पर आक्रामक रवैया भी अपना सकते हैं। अपने निजी व व्यावसायिक जीवन में अधिक प्रयास करेंगे और थोड़े समय बाद सफलता भी हासिल करेंगें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.