centered image />

आलू के रस में मिलाएं ये चीजें, बाल होंगे लंबे और घने

0 156
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सैंडविच हो या समोसा, लगभग हर लोकप्रिय व्यंजन में आलू का इस्तेमाल होता है. आलू बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आलू के रस के इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं। यह बालों का झड़ना रोकता है और उन्हें घना और मजबूत बनाने का काम करता है। आलू के रस में कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए आलू के रस में किन चीजों को मिलाकर लगाएं।

आलू के जूस के फायदे

आलू के रस में आयरन, जिंक और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। हफ्ते में दो बार आलू का रस लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाएगा और ग्रोथ शुरू

हो जाएगी।

आलू और एलोवेरा जेल

एलोवेरा बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे आलू के रस में मिलाकर लगाने से काफी फायदा होता है। एलोवेरा जेल में आलू का रस मिलाकर बालों की जड़ों से सिरे तक लगाकर स्कैल्प पर

मसाज करें। इसे बालों में करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। यह क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

आलू और प्याज का रस

आलू के रस में प्याज मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ शुरू हो जाती है। इन दोनों सब्जियों को पीसकर इनका रस मिला लें। इस रस को मिलाकर बालों की जड़ों में मालिश करें। इस पेस्ट को बालों में 15

20 मिनट के लिए कुछ देर लगा रहने दें, फिर धो लें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और वे मजबूत होंगे।

आलू और नारियल का दूध

आलू के रस को नारियल के दूध में मिलाकर लगाने से भी काफी फायदा होता है। इन दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों में मसाज करें, मसाज करने के बाद इसे बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं। आधे घंटे

बाद बालों को धो लें। इससे बाल मजबूत होंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.