centered image />

आंत को पूरी तरह बर्बाद कर देने वाली गलतियां, कहीं आप भी ये गलतियां नहीं कर रहे है

0 1,238
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आंत को पूरी तरह बर्बाद कर देने वाली गलतियां: मनुष्य का पाचन तंत्र जठरांत्र मार्ग से बना होता है। पाचन तंत्र में यकृत, अग्नाशय और पित्ताशय शामिल है। जठरांत्र मार्ग मुँह से लेकर गुदा तक कई अंगों द्वारा जुड़ा है।

मुँह द्वारा भोजन का सेवन किया जाता है। इस भोजन का शरीर मे पाचन हो जाता है। पाचनतंत्र द्वारा पोषक तत्व शरीर को मिलते है और बचे हुए पदार्थ आंतों में पडे रहता है। जब तक इन पदार्थो को मल के रूप में शरीर से बाहर निकाल नहीं दिया जाता वो आंतों में ही पड़े रहते है। इस तरह रोजाना पेट की ठीक तरह सफाई ना होने के कारण कई सारी समस्याएं निर्माण हो जाती है। शुरू में लोगों यह साधारण समस्याएं लगती है। अधिकांश लोगों को यह भी पता नहीं चलता है कि उनके पेट में जीवाणुओं का असन्तुलन हो रहा है। अन्तः में ये समस्याएं गंभीर रूप धारण कर लेती है।

रोजाना आंतो की साफ ना होने के कारण शरीर में दूषित मल अधिक जमा हो जाता है। शरीर में जमे दूषित पदार्थ रक्त को दूषित कर देते हैं। यह दूषित पदार्थ पेट में कब्ज रोग का कारण बन जाते हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम आंतों और आमाशय में घाव या सूजन हो जाती है। ये बीमारी मुख्यतः कब्ज के कारण होती है।

ज्यादातर लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते है। खाना खाने की जगह ठीक तरह साफ नहीं करते। खाने से पहले हाथ साफ पानी से धोने चाहिए लेकिन बहुत सारे लोग इस बात पर इतना ध्यान नहीं देते।

लोगों को मांस खाना काफी पसंद है। लेकिन क़भी-कभी जल्दबाजी में मांस को ठीक से पकाया नहीं जाता। अधपका मांस या भोजन खाने से आंतों पर भारी दबाव पड़ता है। इसके कारण आंतो को भारी नुकसान हो जाता है और यह बीमारी का कारण बन जाता है।

अच्छा भोजन शरीर को कार्य करने की ताकद देता है औऱ बीमारियों से हमेशा सुरक्षित रखता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.