centered image />

बालों को जल्दी से लंबा करने के चमत्कारी आसान उपाय बहुत से लोग नहीं जानते

0 501
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

1. मसाज द्वारा-

मसाज द्वारा आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं बालों को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय हैं। आप सबसे पहले मसाज करने के लिए तेल गर्म कर लीजिए। इसके बाद आप बालों में मालिश कीजिए। इससे आपके बाल मजबूत और घने होंगे। और बालों का झड़ना भी बंद हो जाएगा।

इसके लिए आप सरसों या नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने से पहले आप सरसों का तेल गुनगुना करके अपने सर पर इसकी मालिश भी कर सकते हैं। आप आधे घंटे तक तेल को बालों में रहने दे उसके बाद बाल धो ले। इससे आपके बालों में रक्त का संचार हो जाता है जिससे कि आपके बाल मजबूत हो जाते हैं। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में एक बार जरूर करें।

2. आलू के रस से-

आज हम आपको बताते हैं कि आप आलू के रस से भी अपने बाल को मजबूत व घना कर सकते हैं। हम यह भी जानते हैं कि इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। आलू का रस बालों को झड़ने से रोकता है।

वह बालों को मजबूत बनाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत बने रहे तो आप अपने बालों पर आलू का रस जरूर लगाएं। आप नहाने से पहले फिर के खालू पर आलू का रस लगाएं। और 20 मिनट तक लगाने के बाद आप इसे धो लें आलू में पाए जाने वाले विटामिन से आपके बालों को लंबा होने में मदद मिलती है।

3. आंवले से-

आंवले का फायदा तो आप जानते ही होंगे आपको यह भी पता होगा कि आप इसे बालों में लगा सकते हैं। और आप इसे खा भी सकते हैं। यह दोनों प्रकार से काम आता है। अगर आपके बाल सफेद हैं तो आप आंवले का पाउडर और रीठा यह दोनों पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से आपके बाल मजबूत वह काले हो जाएंगे। इस पेस्ट को हफ्ते में केवल एक ही बार लगाएं।

4. मेहंदी लगाएं-

आपने मेहंदी तो अपने बालों में बहुत लगाई होगी लेकिन आज हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। जिस तरीके से लगाने पर आपके बाल मजबूत हुआ है काले हो जाएंगे। क्योंकि मेहंदी बालों की जड़ों पर भी अपना असर दिखाता है। और बालों को बढ़ने में सहायता करता है।

एक कप मेहंदी पाउडर ले उसमें आधा कप दही का पेस्ट बना दें। और इस पेस्ट को तकरीबन एक घंटा छोड़ दें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने सर की जडो पर लगाए जब यह पेस्ट आपके बालों पर सूख जाए तो अब आप इसे धो लें। इससे आपके बाल मजबूत व घने होंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.