centered image />

बुध देव ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, जानिए किन राशि वालों का अच्छा और बुरा समय हुआ शुरू

0 632
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है वह स्वभाव के बहुत ही संकोची होते हैं। यह लोग अपनी बात को किसी अन्य व्यक्ति के समक्ष नहीं रख पाते हैं। बुध देव वाणी के कारक ग्रह भी माने गए हैं इसलिए कुंडली में बुध की कमजोर स्थिति की वजह से वाणी कटु हो जाती है और कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनकी वाणी में मिठास आ जाती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।आपको बता दें कि बुध ग्रह 28 दिनों के बाद अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। आखिर बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

Mercury will get special blessings on these zodiac signs, will soon get jobs and progress

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फल लेकर आया है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपको लगातार सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम मजबूत रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कई कार्यों में लगातार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस समय के दौरान लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को बुध ग्रह का गोचर बेहतरीन सफलता दिला सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। लाभदायक समझौते मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। किस्मत पूरा-पूरा साथ देने वाली है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कार्यों की बड़े अधिकारी सराहना करेंगे। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ नतीजे मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से लाभ मिलेगा। शीर्ष अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और उनसे लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि इस समय के दौरान आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपके बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए। पुरानी रुकी हुई योजनाओं को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। धन संबंधित लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन की मिलीजुली स्तिथि रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आप इस समय के दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। कामकाज में मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप किसी के साथ भी बहसबाजी मत कीजिए। कुल मिलाकर आपको इस समय के दौरान काफी समझदारी पूर्वक चलना होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.