centered image />

मावा से होते है बहुत सरे फायदे, कैसे पता लगाए की वो असली है या नकली

0 1,216
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यह आपको बाजार में आसानी से किसी भी हलवाई की दुकान से मिल जाता है। मगर आजकल मिलावटी दौर के चलते यदि आप इसको घर में ही बनाए तो आपके लिए सही रहेगा। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं घर पर ही इसे बनाने का तरीका, इससे होने वाले फायदे और साथ ही असली और नकली खोये के बीच अंतर।

ऐसे बनाए घर पर ही: आप घर पर ही 1 लीटर दूध से करीब 200 ग्राम खोया बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध को धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह रबड़ी जैसा ना हो जाए। ध्यान रखें कि दूध को बीच-बीच में चलाते रहे, ताकि यह जले नहीं। जब यह पक जाए तो इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें और फिर मिठाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल करें।

असली और नकली खोये की पहचान:

सबसे पहले जब भी इसे खरीदने जाएं तो उसे हथेली पर रखकर उसकी एक गोली बनाएं। अगर गोली फटने लगे

तो समझ जाएं कि यह मिलावटी है।

असली और नकली की पहचान इसकी सुगंध से भी की जा सकती है। ऐसे में थोड़ा सा इसे अपने अंगूठे के नाखून

पर रगड़ें। अगर यह असली है तो इसमें से घी की महक जरुर आएगी।

असली मावा कभी भी आपके दांतों पर चिपकेगा नहीं बल्कि बहुत जल्द मुंह में घुल जाएगा।

असली मावे को खाने पर हमेशा कच्चे दूध का स्वाद आता है।

फायदे:

  1. इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन डी से कैल्शियम को अवशोषित

करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ होती है। हड्डियों के साथ-साथ यह आपके दांतों

के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

  1. इसमें मौजूद विटामिन-K रक्त संचार को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे खाने से आपका ब्लड प्रेशर

लेवल नार्मल रहता है। मगर जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में करना

चाहिए।

  1. इसमें रिबोफ्लेविन नामक तत्व पाया जाता है। जिसकी मदद से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।

  2. यह खुद जितना सॉफ्ट होता है, इसके सेवन से आपकी त्वचा भी उतनी मुलायम बनती है। यह त्वचा से मृत

कोशिकाओं को हटाने के साथ ही उसमें चमक को बढ़ाने का भी काम करता है। यदि आपकी स्किन रुखी है तो

इसमें चीनी मिलाकर अपनी त्वचा पर इसे रगड़े। ऐसा करने से आपकी स्किन एकदम हेल्दी और मुलायम बन

जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.