centered image />

धनु राशि में मंगल और शनि का होने जा रहा है प्रवेश, 13 मार्च 2021 तक रहेंगे साथ

0 444
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मित्रो मंगल और शनि साथ-साथ चल रहे है और यह लगभग 13 मार्च तक साथ साथ रहेंगे।

मंगल आज 15 डिग्री का है और शनि देव 14 डिग्री के है दोनों के साथ एक ही डिग्री पर एक ही नक्षत्र पर गोचर कर रहे है।

और राशि है गुरु बृहस्पति की जिसमे यह दोनों है राशि का स्वामी ब्रहस्पति भी वक्री चल रहे है। मंगल बहुत गर्म ग्रह है और शनि जरूरत से ज्यादा ठंडा ग्रह है।

आप किसी भी गर्म चीज़ में ठंडा पानी डालोगे वो ठंडी हो जायेगी इसके विपरीत आप किसी ठंडी चीज़ जैसे ठंडे पानी मे गर्म पानी मिक्स करोगे वो गर्मी पकड़ना शुरू करेगा।

ऐसे ही जब इन दोनों की युति हो जाती है किसी भी चीज़ का समाधान नही निकल पाता है गर्म चीज़ ठंडी भी हो रही है और ठंडी चीज गर्म भी हो रही है।

ऐसे में अगर ग्रह युद्ध जैसे आसार बनते है तो परिणाम अच्छा नही होता दिमाग मे जोश तो भर जाता है पर होश नही रहता और गुरु की राशि धनु होने से क्योकि धनु राशि का सबंध धर्म से है तो इसमें धार्मिक मामलों पर भी ठेस पहुचती है और ऐसा हो भी हो रहा है।

मंगल शनि की युति जब तक है, किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए, किसी से बेवजह की बहस भी आपको मुसीबत में डाल सकती है अपने गुस्से को काबू में रखिये और परिवार में छोटी छोटी बातो का बतंगड़ नही बनाये

अगर शादी शुदा जीवन मे तनाव चल रहा है तो शांति से बैठने में ही भलाई है नही तो बिना वजह बात तलाक या कोर्ट तक जा सकती है संयम रखें और शांति से इस वक़्त को निकले।

किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा नही करे, शराब पीकर गाड़ी नही चलाये, धार्मिक मामलों में कोई ऐसा काम नही कर जिससे किसी के धर्म को ठेस लगे।

मंगल युद्ध का देवता है और शनि न्याय का देवता है लड़ाई झगड़े से न्याय मिलने में परेशांनी आ सकती है। इसलिए क्रोध को काबू में रखे।

मंगल और शनि में कोई भी मित्रता नही है शनि वायु तत्व है मंगल अग्नि तत्व है हवा आग को भड़का देती है

इसलिए किसी की बातों में आकर शक न करे बुद्धि विवेक से काम ले

बहुत जरूरी कामो को 13 मार्च तक टाल दे या सलाह परिवार में सबसे सलाह लेकर कोई काम करे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.