centered image />

बालों के झड़ने की शिकायत बहुत?, आज ही करे ये घरेलू उपचार

0 597
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बाल गिरना बहुत से लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। मौसम में मामूली बदलाव होने से ही लोग बालों के झड़ने की शिकायत करने लगते हैं। अगर बाल अधिक झड़ने लगते हैं तो स्थिति और खराब हो जाती है। इस कारण आपकी स्कैल्प पर खाली जगह दिखने लगती है। कम उम्र में ही लोगों को गंजेपन की समस्या हो जाती हैं। इसके चलते वो बालों को फिर से उगाने के लिए कई तरह के शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बालों के विकास में मदद करने के लिए कोई भी प्रोडक्ट पर्याप्त रुप से काम नहीं करता। कुछ घरेलू उपचार की मदद से आप गंजेपन की समस्या को दूर करके बालों को फिर से उगा सकते हैं। इन घरेलू उपचारों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होते, इसलिए ये उपचार लोगों को स्वस्थ और मजबूत बाल पाने में मदद कर सकते हैं।

प्याज

प्याज में सल्फर होता है जो बालों के विकास में मदद करता है। यह सिर में रक्त संचार को बढ़ाता है और बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए, प्याज का गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसे अच्छे से मालिश करें। एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल आपके स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई पाएं जाते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं। इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर। इन्हें एक साथ मिलाएं और थोड़ा गर्म कर लें। इस मिश्रण के साथ अपने बालों की मालिश करें और कम से कम आधे घंटे तक इसे छोड़ दें। अब अपने बालों को शैम्पू कर लें।

अंडे का मास्क

बालों को मजबूत रखने और इनके विकास के लिए प्रोटाीन बेहद जरुरी है। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। एक अंडे की जर्दी लेकर इसे फेंट लें। इसमें एक-एक चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू मिला लें। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

करी पत्ता

करी पत्तियां बालों को झड़ने से रोकता है और बालों के विकास में मदद करता है। इसमें अमिनो एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कुछ सूखी करी पत्तियां लेकर इसमें नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.