centered image />

पश्चिम रेलवे के 19 रेलकर्मियों को ”मैन ऑफ द मंथ” पुरस्कार

0 213
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई, 30 नवम्बर,पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के 19 रेलकर्मियों को संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल द्वारा ”मैन ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन

रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक के हाथों प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण भारद्वाज ने बताया कि मंडल में ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्कता एवं जागरुकता से कार्य करने से रेल हादसों को टाला जा सकता है। ऐसे ही उल्लेखनीय कार्य करने वाले मंडल के 19 रेल कर्मियों

को इस माह के मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन कर्मचारियों ने अपने कार्य के दौरान सजगता, सतर्कता एवं जागरुकता से संभावित रेल दुर्घटना को टाला है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। मंडल रेल प्रबंधक अमित गुप्ता ने सभी सम्मानित रेलकर्मियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.