औरत ने की कुत्ते से शादी – दुनिया में हुई ऐसी और 10 अजीब शादियां
क्या आपको दुनिया में हुई 10 अजीब शादियों के बारे में पता है? यदि आप किसी दूल्हे को हेलीकाप्टर पर आने या फिर एक दुल्हन को लहंगे की जगह जीन्स में शादी करने पर अजीब मानते है, तो तैयार हो जाइये हम आपको दुनिया में हुई कुछ ऐसी अजीब शादियों के बारे में बताते है जो आपको हैरान कर देगी।
जानवरों के साथ शादी
अपने सुना होगा की हिन्दू धर्म में कुछ अन्धविश्वास के कारण लोग पेड़ों से शादी करते है। यह तो फिर भी हम समझ सकते है लेकिन ज़रा सोचिये की अगर कोई इंसान जानवरों से शादी करता है जैसे की सांप, बिल्ली या फिर डॉलफिन, तो आपको कैसा लगेगा?
1. सांप से शादी करती एक महिला

उड़ीसा के एक छोटे से गांव में एक महिला ने साल 2006 में एक सांप से शादी की थी, जिसमे 2000 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। 2006 में 30 वर्षीय बिम्बला दास ने बताया था की उसे सांप से प्यार हो गया था। उसके अनुसार जब कभी भी वेक सांप को दूध देती थी तो सांप अपने बाम्बी से बहार आ जाता था। गांववालों ने भी उसका समर्थन यह कहकर किया कि इससे गांव में अच्छा भाग्य आएगा। हालाँकि शादी में सांप कि जगह पीतल से बना सांप वाले आकर का एक पुतला रखा गया. इस शादी को हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार पुरे मंत्र से किया गया।
2. बिल्ली से शादी

जब पंद्रह साल की ससिलिआ नाम की एक बिल्ली बीमार पड़ गयी तो उसके मालिक मित्ज़सचेलिच उसे अस्पताल लेकर गए और उन्हें पता चला की उनकी बिल्ली अस्थमा से पीड़ित है और वह ज़्यादा जी नहीं सकेगी, तभी उन्होंने अपनी बिल्ली से शादी करने का फैसला किया। हालाँकि कोई रजिस्ट्रार इस शादी को मान्य करने के लिए तैयार नहीं था तो इसके लिए एक अभिनेत्री को रखा गया. इस अजीब शादी में दुल्हन बनी बिल्ली ने सफ़ेद ड्रेस भी पहनी थी।
3 .डॉलफिन

2006 में इजराइल के शेरोन तेंदेलेर ने सिंडी नाम की डॉलफिन से शादी की। पुरे रीती रिवाज़ के साथ इस शादी में चुम्बन भी लिया गया। यह क्यों हुआ यह किसी को नहीं पता।
4 . कुत्ते से शादी

कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के जोसफ गुइसों ने हनी नाम की अपनी मादा लैब्राडोर से शादी की। इतना ही नहीं घाना की एमिली माबू ने पूरी रस्मो से कुत्ते के साथ शादी की जिसमें पुजारी और स्थानीय लोगो ने भी शिरकत की।
जानवरों के साथ शादी करने की बात तो समझ आती है कि जानवरों में भावनाये होती है लेकिन जब लोग चीज़ों से जैसे एफिल टावर से शादी करने लग जाये तो आप क्या समझेंगे ?
5 . एफिल टावर के साथ शादी
हम मज़ाक नहीं कर रहे है. 2007 में एरिका एफिल ने एफिल टावर से शादी की थी और अपना आखिरी नाम भी बदल लिया था। यह पहली बार नहीं था कि एरिका को चीज़ों में दिलचस्पी रही हो, इससे पहले उन्होंने अपने धनुष से भी शादी कि थी. फिलहाल वह ख़ुशी से अपना शादीशुदा ज़िन्दगी को जी रही है और वह ऐसे लोगों के लिए एक वेब समुदाय चला रही है जिसमें लोगों को चीज़ों से आकर्षण होता है।
6 . ट्रक के साथ शादी

कैलिफ़ोर्निया की मारिया ग्रिफ्फिन ने फोर्ड ट्रक से यह कहकर शादी की थी उन्हें अपना पहला उन्माद मशहूर क्रिसलर बिल्डिंग के बारे में सोचकर मिला था। यह शादी नहीं थी, यह जोड़ा अपने हनीमून पर भी गए थे और मारिया के अनुसार उनकी यौन ज़िन्दगी बहुत अच्छी है।
7 . बर्लिन दीवार के साथ शादी

चीज़ें जब अजीब हो गयी जब एइजा रित्ता ने मशहूर बर्लिन दीवार के साथ शादी करने का फैसला किया और अपना नाम एइजा रित्ता बर्लिनर मॉएर रख लिया जिसका जर्मनी में मतलब बर्लिन दीवार है। वह पहली महिला थी जिन्होंने चीज़ों के प्रति अपने प्यार को सबके सामने दर्शाया। हालाँकि उस दीवार को तोड़ दिया गया है लेकिन अभी भी उसके पास उस दीवार का मॉडल है। है न यह सच्चा प्यार?
8 . तकिये के साथ शादी

कोरियाई आदमी ली जिन ग्यु ने तकिये के साथ शादी की, जिसपर मशहूर कार्टून किरदार बना हुआ था। दुल्हन के लिए खास पोशाक तैयार की गयी और इस शादी में पुजारी और गांव वालो ने शिरकत की।
9 . खेल किरदार के साथ शादी

हम सभी को खेल के किरदार पसंद है लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि हम उनसे शादी कर लेंगे? एक जापानी आदमी नेने अनेगसकी ने नाइनटेंडो डी एस वीडियो गेम के किरदार से शादी कर ली। उन्होंने कानूनी ढंग से खेल के किरदार से शादी कर ली और अब वह बेहद खुश है।
10 . मृत गर्लफ्रेंड से शादी

चांडिल डेफ्फी और सरैंया कमसूक एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन 2012 में सरैंया कि कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी। सरैंया के प्रति अपने सच्चे प्यार को दिखाने के लिए चांडिल ने अपनी मृत गर्लफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया।शादी कि रस्म अंतिम क्रिया के साथ हुई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया।
अब हमें बताइये कि इनमें से कौनसी शादी सबसे अजीब है?