centered image />

बनाए अपने सफेद बालों को काला इन चमत्कारी घरेलू नुस्खो की मदद से 

0 1,700
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सफेद बालों को काला करने के लिए लोग आर्टिफिशियल कलर कराते हैं या कैमिकल डाइ करते हैं। इससे बाल तो काले हो जाते हैं लेकिन बालों को नुकसान भी होता है।

अब आपको इन सब झंझटों से छुटाकारा मिल जाएगा क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिसके जरिए आपके सफेद बाल तो काले होंगे ही साथ ही आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

आंवला-

आपने आंवला के बारे में जरूर सुना होगा कई हेयर ऑयल बनाने वाली कंपनियां आंवले का इस्तेमाल करती हैं। आप अपने बालों को काला रखने के लिए कच्चे आंवले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं आधा लीटर पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर डालें, और इसमें कुछ नींबू का जूस भी मिलाएं। बाल काले करने के लिए यह अच्छा तरीका है आप नहाते समय रोजाना इससे अपने बालों को धोएं यह बालों को काला करेगा।4

देसी घी-

खाने में घी तो खाया ही जाता है लेकिन यह सफेद बालों को काला करने के लिए भी इस्तेमाल में आता है, अगर आप देसी घी से हफ्ते में एक बार बालों में मालिश करें तो इसका लाभ जरूर मिलेगा।

कच्चा आम- आप यह जानकर चौंक सकते हैं लेकिन कच्चा आम आपके सफेद बालों को दोबारा काला कर सकता है। इसके लिए आपको कच्चे आम और आम के कुछ पत्तों की जरूरत होगी। कच्चे आम और पत्तों के साथ थोड़ा तेल एक मिक्सी में डालें और इसका मिश्रण बनाएं।

इसके बाद कुछ समय के लिए इसे धूप में रखें। फिर आप अपने बालों पर इसको पेस्ट की तरह इस्तेमल करें, यह उपाय भी आपको बहुत फायदा देगा।

दही- दही का इस्तेमाल भी बालों को काला करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप दही और हिना को हफ्ते में एक बार मिलाकर बालों में जरूर लगाएं। यह तरीका आसान भी है और आप इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

प्याज- प्याज भले ही आपकी आंखों में आंसू ले आती हो लेकिन यह आपके सफेद हो चुके बालों को भी काला करती है। प्याज को काटकर आप अपने बालों पर नियमित रूप से रगड़ेंगे तो इसका नतीजा जरूर निकलेगा इसके अलावा अगर आपको यह तरीका पसंद नहीं तो आप छिलके सहित प्याज का मिश्रण बनाकर इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

गाय का दूध- गाय का दूध भी बालों को काला रखने में करता है। अगर आप गाय के कच्चे दूध से बालों को धोएंगे तो काफी फायदा होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.