centered image />

दो दिन में चेहरे को बनाये आकर्षक सिर्फ एक काम करने से 

0 1,686
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चेहरे को बनाये आकर्षक: हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा सुन्दर और गोरा हो। लेकिन इसके लिए कई harmful chemical युक्त products का इस्तेमाल करते हैं। हमारा चेहरा बहुत संवेदनशील होता है इसलिए यह products काफी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने चेहरे पर प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करें। चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने के लिए हमारे घर में ही कई चीजें मौजूद हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में –

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के Natural घरेलू उपाय

आयुर्वेद में हल्दी को चेहरे की सुन्दरता के लिए सबसे उपयोगी बताया गया है। इसीलिए हमारे यहाँ शादी के वक्त दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। रोज सुबह हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगायें। इससे आपका चेहरा सुन्दर और चमकदार लगने लगेगा।

पके पपीते के गूदे को मिसकर उसका उबटन बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगायें। अब 20 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर कपड़े से साफ़ करके तिल का तेल लगा लें। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां ख़त्म हो जाती हैं।

निम्बू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें चेहरे पर लगायें। 10 मिनट लगाये रखने के बाद ठन्डे पानी से धो लें। निम्बू प्राकृतिक face wash का काम करता है, इसके इस्तेमाल से चेहरे में मौजूद impurities बाहर निकल जाती हैं और चेहरा दमकने लगता है। oily skin वाले face के लिए निम्बू काफी फायदेमंद होता है।

अगर चेहरे के त्वचा रुखी-सूखी है तो खीरा के mixture में शहद मिलकर लगायें।

बेसन में शहद, तिल का तेल और निम्बू का रस मिलकर उबटन बना लें। अब इसे रोज सुबह नहाने से पहले चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे का सौंदर्य निखरेगा।

दिन में 2 बार नारियल पानी को चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे के काले दाग और मुंहासे ख़त्म हो जायेंगे।

रोज दही की लस्सी में शहद मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से चेकरे की त्वचा सुन्दर और कोमल बनती है।

केला में बहुत सारे nutrients मौजूद होते हैं जो सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चेहरे का पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे को natural moisture भी मिलता है।

निम्बू के रस में बादाम का तेल घोलकर चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे का रंग साफ़ होगा।

चेहरे पर नारियल के तेल से मालिश करने से चेहरे की skin के खून का प्रभाव थोक होता है जिससे चेहरे पर प्राकृतिक glow आता है। नारियल के तेल को गर्म करके इस्तेमाल करें।

तुलसी के पत्तों का रस निकालकर निम्बू के रस में मिला लें और इससे चेहरे की मालिश करें। तुलसी के पत्तों में natural antibiotics होते हैं जो चेहरे से किसी भी प्रकार के bacterial या viral infection को दूर कर देते हैं। इसलिए इससे चेहरे के दाग-धब्बे के निशान और कील मुहासे ख़त्म हो जाते हैं।

टमाटर जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही चेहरे के लिए भी होता है। Oily face वाले लोग रोजाना अपने चेहरे पर टमाटर के रस को लगायें। यह चेहरे में मौजूद oil को सोख लेता है जिससे चेहरा चमकने लगता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.