centered image />

लॉकडाउन में बनाएं स्वादिष्ट गुलाबजामुन, पढ़िए गुलाबजामुन की ये रेसिपी

0 554
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गुलाबजामुन का नाम तो आपने सुना ही होगा। चलिए आज हम आपको लॉकडाउन में बनाने के लिए स्वादिष्ट गुलाबजामुन रेसिपी बताने जा रहे हैं।

गुलाबजामुन बनाने के लिए सामग्री

  • खोया – 300 ग्राम।
  • मैदा – 2 बड़े चम्मच।
  • काजू – 1 टेबलस्पून बारीक कटे हुए।
  • पिस्ता – 1 टेबलस्पून बारीक कटे हुए।
  • चीनी – 600 ग्राम।
  • इलाइची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच।
  • खाने का सोडा – 1/4 छोटा चम्मच।
  • गुलाबजामुन तलने के लिए – घी या तेल।

गुलाबजामुन बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले मावा बनाने के लिए काजू, पिस्ता और सभी सामान को मिला लें और आटे की तरह गूंथ लें।
  2. अब चाशनी बनाने के लिए बर्तन में चीनी डालकर 2 कप पानी डालकर गैस पर रखें। 8 से 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद चाशनी के घोल को अंगूठे से चिपकाकर देख लें। चाशनी तैयार है।
  3. अब थोड़ा सा मावा लें और इसे हथेली पर रखकर चपटा कर लें। अब इसमें 3 से 4 काजू और पिस्ता रखें। अब मावा को चारों ओर से उठाकर बंद कर दें। अब इसे हथेली से गोल करके गोलियां बना लें।
  4. कढ़ाई में घी या तेल डालकर गर्म करें। अब गैस को धीमा करके 4 से 5 गोलियां तलने के लिए कढ़ाई में डालें। गुलाबजामुन को हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  5. तले हुए गुलाबजामुन को कढ़ाई से निकालकर चाशनी में डाल दें। इसी तरह सभी गुलाबजामुन को डालें।
  6. 1 से 2 घंटे गुलाबजामुन को चाशनी में भिगोएं रखें। इसके बाद गुलाबजामुन रस में डूबकर तैयार हो जाएंगे। ये देखिए गुलाबजामुन तैयार हैं।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.