centered image />

महाभारत के शकुनी मामा गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हो गया निधन

0 204
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पेंटल पिछले कई दिनों से अंधेरी, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। पैंटेल के को-स्टार सुरिंदर ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जब गुफी की तबीयत खराब हुई तो वह फरीदाबाद में थे. उन्हें पहले फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर मुंबई लाया गया। गुफी ने 1975 में ‘रफू चक्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए।

गुफी पेंटल को असली पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। उन्होंने शो में शकुनी मामा का किरदार निभाया था। गुफी को आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में देखा गया था. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले गुफी पैंटल आर्मी में थे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.