centered image />

मध्यप्रदेश मौसम: ठंडी हवा में घुली पश्चिमी गर्माहट, तापमान में बढ़ोतरी

0 207
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 15 दिसंबर पश्चिम विक्षोभ के आंशिक असर से गिरता तापमान थम गया है। हवा भी कभी उत्तर-पूर्वी तो कभी उत्तर-पश्चिम चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के असर से अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। आने वाले दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं 19 दिसंबर के बाद पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छा सकते हैं।

फिलहाल पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा में पश्चिमी गर्माहट घुलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक ऊपर आ गया है। बुधवार को सुबह से ठंड का असर तो बना हुआ है लेकिन वैसी ठंडक नहीं है जैसी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि रात में हवा का रूख फिर उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में ठंड महससू की गई। बहरहाल मौसम का अंदाज पल-पल बदल रहा है। हवा का रूख बदलने से ठंड का असर कम हो रहा है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान भी 11-12 डिग्री के बीच स्थिर रहेगा। इसी के साथ ठंड का असर भी कुछ कम ही रहेगा। लेकिन 19 दिसंबर के बाद एक बार फिर तापमान 10 डिग्री तक नीचे जा सकता है। विदित हो कि 12 दिसंबर रात सीजन का सबसे सर्द रात दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक नीचे चला गया था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.