मेड इन इंडिया Honda GB350 अब जापानी बाजार में इस दिन होगी लॉन्च

0 454
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

होंडा की नई मेड इन इंडिया बाइक जापानी बाजार में धमाका करने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी मेड इन इंडिया बाइक को 15 जुलाई 2021 को जापानी मार्केट में लॉन्च करेगी। इस बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इनमें होंडा जीबी 350 और होंडा जीबी350 एस शामिल हैं।

बाइक को जापानी मार्केट में दो नई पेंट स्कीम में लॉन्च किया जाएगा। इन कलर ऑप्शन में पर्ल डीप मड ग्रे और गनमेटल ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। भारत में यही बाइक रेडिएंट रेड मैटेलिक और पर्ल स्पोर्ट्स येलो इन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

भारत में उपलब्ध CB350 RS को जापान में GB350 S नाम से लॉन्च किया जाएगा। जापान में इसकी कीमत 5,94,000 येन (3.94 लाख रुपये) तक हो सकती है। यह बाइक जापान में 15 जुलाई से उपलब्ध होगी। भारत में इस बाइक की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Honda CB350 RS 348.6cc सिंगल-सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है। यही इंजन H’ness CB350 बाइक में भी दिया गया है। जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 5,500 rpm पर 20.78bhp की पावर और 3,000 rpm पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.