centered image />

प्रेम राशिफल 7 मई 2021: इन राशि वालों के लिए बन रहा है प्रेम का महासंयोग

0 408
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

प्रेम राशिफल 7 मई 2021: इन राशि वालों के लिए बन रहा है प्रेम का महासंयोग

मेष राशि: आज का दिन कुछ पारिवारिक कार्यकलापों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम का समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है लेकिन आपको इसके लिए कोई बड़ी पार्टी रखने की बजाय अन्तरंग सी मुलाकात रखनी चाहिए। अब पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता बनेंगी।

कर्क राशि: आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है, जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है, ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी, तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो, चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये।

तुला राशि: प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय सामान्य रहने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको अपने प्रियतम को प्रसन्न रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और उन्हें ऐसा महसूस कराना होगा कि उनका आपके जीवन में एक विशेष स्थान है। आपका साथी आपको प्रेरित करेगा। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में सुखों की बरसात होगी और आप एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि: आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। अपनी अभिरुचि को खुलकर बताएं, पूरी संभावना है कि अनुकूल उत्तर मिलेगा।

मीन राशि: यह समय आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यस्‍थल और घर में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। आप समय शायद ही दे पाएं। इसका आपके प्रेमी जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा सकता है। यदि आप समय नहीं दे पाते तो जाहिर सी बात है कि प्रेमी तो नाराज होगा ही। वैसे भी आप इस सप्ताह अपने प्रेमी जीवन में नीरसता महसूस कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.