centered image />

सूर्यास्त से पहले भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं और करें यह उपाय, दरिद्रता होगी दूर

0 693
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो महालक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए| श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को विशेष पूजा करनी चाहिए| पूजा की आसान विधि हम आपको बताते है ऐसे करे पूजा|

गुरुवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें| इसके बाद घर के मंदिर में गणेशजी का पूजन करें| गणेशजी को स्नान कराएं| वस्त्र अर्पित करें| गंध, फूल, चावल चढ़ाएं| गणेशजी के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें| भगवान विष्णु का आवाहन(आमंत्रित) करें| भगवान विष्णु को अपने आसन दें| अब भगवान विष्णु को स्नान कराएं| स्नान पहले जल से फिर पंचामृत से और वापिस जल से स्नान कराएं|

भगवान को वस्त्र अर्पित करें| वस्त्रों के बाद आभूषण और फिर जनेऊ पहनाएं| पुष्पमाला पहनाएं|सुगंधित इत्र अर्पित करें| तिलक करें| तिलक के लिए अष्टगंध का प्रयोग करें| धूप और दीप जलाएं| भगवान विष्णु को तुलसी दल विशेष प्रिय है| भगवान विष्णु के पूजन में चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है| तिल अर्पित कर सकते हैं| श्रद्धानुसार घी या तेल का दीपक जलाएं| नेवैद्य अर्पित करें| आरती करें| आरती के पश्चात् परिक्रमा करें|

पूजा में विष्णुजी के मंत्र “ऊँ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णु प्रचोदयात्|”| का 108 बारजाप करें|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.