शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग के बारे में जानें…

0 924
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शुक्रवार को जन्म लिए लोगों का स्वभाव कैसा होता है जाने.. वैसे तो भगवान का बनाया हर दिन शुभ है। लेकिन ज्योतिष में हर दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव अलग अलग होता है।

वैसे जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को हुआ है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है, क्योंकि शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव है और इसकी देवी लक्ष्मी है। यही कारण है कि इस दिन जन्म लने वाले व्यक्ति भौतिक सुख सुविधाओं के आदी और शौकीन मिजाज होते है साज-श्रंगार इन्हें काफी पसंद होता है।

इस दिन जन्म लेने वालो की शारीरिक बनावट की बात करे तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा, आँखे भी बड़ी, और रंग गोरा होता है। इनके बाल घुंघराले और भुजायें लम्बी होती है।

बदलते समय में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती।

शुक्रवार को जन्मे लोगों का स्वभाव इर्शालु होता है।अपना धन-संपत्ति भी भरी रहती है लेकिन दुसरे के आगे बढ़ने से जलते हैं।

शुक्रवार को जन्मे लोग खुब मौज मस्ती करते हैं। वो अपने विरोधियों को भी अपने में मिलाकर रखतें हैं। अपने दोस्तों के बीच काफी पोपुलर रहते हैं।

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति गजब का आकर्षण होता है, और ये काम-क्रीड़ा में अपेक्षाकृत अधिक रूचि लेते है।

इनको कलात्मक चीजों और कला से गहरा लगाव होता है, इसलिये ये अपना केरियर भी संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी बनाते हैं।

इस दिन जन्मे लोग सामान्यत: बहुत अधिक कुटिल होते है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.