centered image />

अपने यूरिन के रंग से जाने, अपने स्वास्थय का राज

0 3,078
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यूरिन बॉडी के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है। भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से इंसान अपनी सेहत खराब कर लेता है, लेकिन क्या आप जानते है यूरिन भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है।

इसका सामान्य रंग हल्के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है लेकिन क्या आपको पता आप यूरिन के रंग से अपने स्वास्थ्य का हाल जान सकते है। अगर नहीं तो आज हम आपको यूरिन के कुछ रंग के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप अपनी सेहत का राज जान सकते है –

हल्का पीला : यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल सही है और आपका शरीर ठीक से काम कर रहा है।

पीला : जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग बदल कर पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लीजिए।

गहरा पीला : आपको बता दें कि दवाईयों के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लीजिए, क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।

दूधिया सफेद : अगर यूरिन का रंग दूधिया सफेद हो गया है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी की वजह से भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों से सलाह जरूर लीजिए।

लाल या गुलाबी : जब आप खाने में कोई लाल रंग का खाना खाते है। तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया। तब भी यूरिन इस रंग का आता है तो ऐसे में यूरीन से रक्त आने का संकेत होता है।

नारंगी : यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी :

Knowing the color of your urine, the secret of your health

अगर आप यूरिन के रंग में बदलाव की वजह नहीं समझ पा रहे है तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह लीजिए। इसका सही ढंग से उपचार करवाना चाहिए।

सोर्स : नवयुग सन्देश

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.