जानिए खांसी-जुखाम होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम होना बहुत ही आम बात है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बहुत सारी गर्म चीजों को अपनी डाइट में शामिल किया जाता है। साथ ही साथ बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनसे परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि खांसी-जुकाम होने पर क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आमतौर पर लोगों का यह मानना होता है कि खांसी-जुकाम होने पर केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से हमारे शरीर में कफ बनता है जिसके कारण जुकाम ठीक नहीं होता है। लेकिन आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि खांसी-जुकाम होने पर केला का सेवन करने से हमारे शरीर को कोई हानि नहीं होती है। केला हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं इसलिए खांसी-जुकाम होने पर केला का सेवन बंद नहीं करना चाहिए।
खांसी-जुकाम होने पर तला भुना हुआ सामान और मैदा से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
खांसी-जुकाम होने पर दही नहीं खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको सीजनल जुकाम-खांसी है तो वहां पर दही का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि दही में ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे खाने को अच्छे से डाइजेस्ट करते हैं। लेकिन खांसी-जुकाम होने पर रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर में कफ बनाते हैं
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करेंअपनी मन पसंद ख़बरे मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now