centered image />

जानिए पीरियड्स में होने वाले दर्द को और बढ़ा देती है यें चीजें

0 526
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पीरियड सिर्फ लड़कियों को ही होता है इसलिए पीरियड्स के दौरान में होने वाली तकलीफों को सिर्फ एक लड़की ही समझ सकती है। जी हां पीरियड्स के के दौरान बहुत ज्यादा तकलीफ होती है।खासतौर पर शुरुआत के 2 दिनों में बहुत ही ज्यादा तकलीफ होती है। इस दौरान बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जो जाने-अनजाने ही सही आपके पीरियड्स में होने वाले दर्द को और बढ़ा रही है।

• अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी चीज है पर्याप्त मात्रा में नींद लेना। यदि आप ठीक से नहीं सोते हैं और आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इससे आपके शरीर में दर्द बना रहेगा और पीरियड के दौरान यह दर्द आपको और ज्यादा तकलीफ दे सकती है।

• बहुत सारी लड़कियां पीरियड्स के दिनों में हमेशा बिस्तर पर ही लेटी रहती है और कुछ भी काम नहीं करती है। यहां तक की एक्सरसाइज भी नहीं करती है जिसके कारण शरीर में और दर्द बढ़ जाता है। इसलिए पीरियड्स के दिनों में भी ब्लड सर्कुलेशन चालू रखने के लिए थोड़ी सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

• पीरियड्स के दौरान खानपान पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ना ही ज्यादा मीठा और ना ही ज्यादा नमकीन चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मीठा का सेवन करने से यह शरीर की सूजन को और बढ़ाता है और ज्यादा नमकीन ना के सेवन से शरीर में वॉटर रिटेंशन होता है। जिसके कारण दर्द और बढ़ जाता है।

• वैसे तो सिगरेट और शराब सभी के लिए पीना हानिकारक ही होता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान खासतौर पर सिगरेट और शराब नहीं पीना चाहिए क्योंकि इन्हें पीने से पीरियड्स में दर्द और भी बढ़ जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.