centered image />

घर में एक्वेरियम रखने से पहले जरूर जान लें ये बातें

0 648
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मछलियों की संख्या

Aquarium में मछलियों की संख्या का विशेष महत्व है। फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ (9) होनी चाहिए। आठ (8) मछलियां लाल अथवा सुनहरे रंग की होनी चाहिए जबकि एक मछली काले रंग की। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की संख्या नौ (9) बताई गई है। संभव है कि इन्हीं कारणों से फेंगशुई में नौ (9) मछलियां एक्वेरियम में रखने की बात कही गई है।

जब कभी कोई मछली मर जाएं तो उसे एक्वेरियम से बाहर निकाल दें और उसकी जगह नई मछली लाकर पानी में डाल दें। ध्यान रखें कि जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नई मछली को हो। फेंगशुई के अनुसार जब कोई मछली मरती है तो अपने साथ घर पर आने वाली विपत्तियों को साथ लेकर चली जाती है। इसलिए एक्वेरियम में मछली के मरने पर दुःखी नहीं होना चाहिए।

एक्वेरियम की दिशा

Aquarium को पूर्व, उत्तर अथवा उत्तर-पूर्व में रखें। इसे शयनकक्ष अथवा रसोईघर में कभी न रखें, इससे संपत्ति की हानि होती है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखें। दाईं ओर रखने से घर के पुरूष का मन चंचल होता है और पराई स्त्रियों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ता है। दिशा का निर्धारण करने का तरीका यह है कि घर के अंदर मुख्य द्वार की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं। जो भाग आपके दाएं होगा उसे दाहिना भाग कहेंगे और दूसरा भाग बायां कहलाएगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.