जानिएं रोज़ाना गुड़ और जीरे के पानी पीने के फायदे
कैसे बनाएं गुड़-जीरे का पानी
Health Tips : एक बर्तन में 2 कप पानी लें। इसमें 1 चम्मच गुड़ और 1 चम्मच जीरा डालकर उबाले लें। अब इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दे। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
वजन कम करने में सहायक
एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच जीरा और गुड मिलाकर उबाल लें। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर से फालतू चर्बी निकल जाती है। आप गुड़ की चाय भी बना सकते हैं।
खून साफ करना
कई बार खून में कुछ विषैले पदार्थ आ जाते है जिनका शरीर से बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। उन विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में गुड़ और जीरा बहुत सहायक है।
मासिक धर्म के दर्द से आराम
कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द या अनियमितता रहती है। रोजाना गुड़ और जीरे वाले पानी का सेवन करने से इन समस्याओं से छूटकारा पाया जा सकता है।
कब्ज
जीरे और गुड़ का पानी पीने से कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती। रोजाना सुबह 1 गिलास जीरे और गुड़ वाले पानी को अपनी डाइट में शामिल करें।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |