centered image />

कौन सी राशि के व्यक्तियों को कब और कौन सा रत्न धारण करना चाहिये, जानिए बस एक क्लिक में

0 1,627
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राशि रत्न :- इनका ज्योतिष में काफी अधिक महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन्हें पहनने से संबंधित ग्रह के दोषों का निवारण हो जाता है। जानिए कौन सा रत्न किस ग्रह के लिए और कौन से वार को कैसे धारण करना चाहिए।

हीरा: जिन लोगों को शुक्र की महादशा चल रही है, उन्हें इसे धारण करना चाहिए। इसके लिए शुक्रवार सबसे अच्छा है। इस दिन सुबह इसे मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए।

माणिक: जिन्हें सूर्य की महादशा चल रही हो, उन्हें इसे धारण करना चाहिए। इसे पहनने के लिए रविवार सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन सूर्योदय के समय इसको अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

मोती: जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की महादशा चल रही हो। किसी भी सोमवार को शाम अनामिका (सबसे छोटी उंगली) में इसे धारण करना चाहिए।

मूंगा: मंगल की महादशा में इसे पहनना सबसे अच्छा उपाय है। मंगलवार के दिन शाम इसे अनामिका फिंगर में धारण करने पर श्रेष्ठ फल प्राप्त होते हैं।

पन्ना: जिनको बुध की महादशा चल रही हो, इसे पहनने के लिए बुधवार श्रेष्ठ दिन है। दोपहर को सबसे छोटी उंगली में इसे धारण कर सकते हैं।

पुखराज: जिन लोगों में गुरु की दशा चल रही हो। इसके लिए गुरुवार श्रेष्ठ दिन है। इसको सुबह तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।

गोमेद: जिन लोगों की राहु की महादशा चल रही है, उन्हें इसे धारण करना चाहिए। इसके लिए शनिवार श्रेष्ठ दिन है। सूर्यास्त के बाद मध्यमा उंगली में इसे पहनना चाहिए।

लहसुनिया: जिनकी केतु की दशा चल रही है, उन्हें इसे धारण करना चाहिए। इसके लिए भी शनिवार श्रेष्ठ दिन है। सूर्यास्त के बाद मिडिल फिंगर में इसे पहनना करना चाहिए।

नीलम: यदि किसी व्यक्ति को शनि की महादशा चल रही है, उन्हें शनिवार को इसे पहनना चाहिए। शाम को मध्यमा उंगली में इसे धारण किया जा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.