centered image />

किस्मत के बंद तालों को खोलता है कपूर, ये आसान टोटका आपको मालामाल कर देगा

0 666
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कपूर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल सेहत के साथ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी किया जाता है। क्या आपको मालूम है कि कपूर के कुछ आसान उपाय आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकते है।

कपूर सनातम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना धार्मिक कार्य अधूरा माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

Kapoor opens the locked locks of luck, this easy trick will make you rich

कपूर की महिमा इस मंत्र में गाई गई है। इसी मंत्र से शंकर भगवान शंकर की स्तुति की जाती है। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि। इस मंत्र का आशय है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं और करुणा के अवतार हैं। भुजंगों यानी सांपों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शंकर माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में हमेशा निवास करें और उन्हें मेरा प्रणाम है, मैं उन्हें नमन करता हूं। मंत्र में यह स्तुति भगवान शंकर के लिए की गई है।

कपूर को घर के वास्तु के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इसे रखा जाता है ताकि घर में वास्तु के लिहाज से सदैव साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहे। कपूर के कई टोटके को भाग्यवर्धक और धनवर्धक माना जाता है। जानकारों के मुताबिक कपूर के बेहद आसान टाटकों के जरिए आप घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। ज्योतिष और वास्तुविद के मुताबिक कपूर रोजाना घर में पूजा के दौरान जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु संतुलन के लिए बेहद शुभ होता है।

रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाए। कुछ दिन तक आप यह उपाय करते रहे। बताया जाता है कि इससे आपके घर में आर्थिक समृद्धि आएगी। अगर आपके उपर कर्ज होगा तो वह भी उतर जाएगा। ज्योतिष के नकारों का मानना है कि इस उपाय को लगातार 11 या 21 दिन तक करने से आप बेशुमार दौलत से मालामाल हो सकते हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे होंगे तो वह भी खत्म हो जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.