centered image />

शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बस करिए ये उपाय

0 560
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल देखा जा रहा है कि दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि इसका एक बड़ा कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वसायुक्त पदार्थ है जो हमारे लीवर को सही तरह से काम करने में मदद करता है। लेकिन, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिन्हें खाने से आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
सोयाबीन

सोयाबीन शरीर के एलडीएल यानी ख़राब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। सोयाबीन से बनी चीजों को अपने आहार में शामिल करें जैसे सोया मिल्क, टोफू, सोया चंक्स आदि। ये लीवर को दुरुस्त बनाते हैं और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

जैतून का तेल

कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए आप घर में खाना जैतून के तेल यानी ओलिव ऑइल में पकाएं। ओलिव ऑइल की मदद से आप सामान्य तेल के मुकाबले 8 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

ओट्स खाएं

ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। ओट्स में बीटा ग्लूकॉन भी मोजूद होता है जो हमारी आंतों की सफाई करने में मदद करता है। रोजाना नाश्ते में ओट्स खाने से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को लगभग 6 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.