centered image />

जबलपुरः सेना के जवान ने पत्नी संग की खुदकुशी, फंदे से लटके मिले शव

0 267
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जबलपुर, 29 नवम्बर। जबलपुर में सेना के जवान ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह दोनों के शव आर्मी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

कैंट थाना पुलिस के अनुसार, मूलत: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी 28 वर्षीय पंकज सिंह जेके राइफल्स में रायफल मैन के पद पर पदस्थ थे। उनके साथ ही 25 वर्षीय पत्नी सुनीता सिंह भी रह रही थी। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह स्टॉफ के लोगों ने दोनों के शव उनके क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटके देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सेना के अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोपहर में कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में दोनों के शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। संभवतः इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया होगा। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद दंपत्ति के शवों को मरचुरी में रखवा दिया गया। पंकज के परिजन और सुनीता के मायके पक्ष के लोग हिमाचल प्रदेश से फ्लाइट से जबलपुर शाम छह बजे पहुंचे। परिजनों के कैंट थाने में कथन के बाद सेना के वाहन से दोनों के शवों को हिमाचल प्रदेश रवाना किया गया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.