centered image />

एलियन क्या सच में होते है और क्या अपने उन्हें धरती पर देखा है

0 1,110
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हम सभी ने एलियंस के बारे में कभी ना कभी किसी न किसी से जरूर सुना होगा। एलियंस पर भारत में ही कई फिल्में भी बन चुकी हैं जिनमें कोई मिल गया, कृष इत्यादि मशहूर फिल्में है। हॉलीवुड में तो इन फिल्मों का जैसे भरमार सा है।

आइए जानते हैं एलियन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में

हम सभी के मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि क्या सच में एलियंस होते हैं? इस सवाल का जवाब अभी तक कोई भी व्यक्ति या कोई भी वैज्ञानिक सटीकता से नहीं दे पाया है, लेकिन एक बात तो तय है यदि पृथ्वी पर जीवन है तो कहीं ना कहीं किसी न किसी और ब्रह्मांड में जीवन की संभावना हो सकती है। इसमें कोई भी संदेह नहीं हो सकता और जहां जीवन है वहां कई अन्य प्रकार की प्रजातियां भी जरूर होंगी।

लेकिन सबसे पहले हमें यह जानना जरूरी है कि एलियंस आखिर होते कौन हैं? एलियन का अर्थ है ऐसी प्रजाति जो हमारे पृथ्वी की ना हो। कोई ऐसा जीव, कोई ऐसा जंतु जो किसी अन्य ग्रह से वास्ता रखता हो हमारे ग्रह के लिए एलियंस कहलाता है। यदि हम भी किसी अन्य ग्रह पर जाते हैं तो वहां उस ग्रह के लिए हम एलियन कहलायेंगे।

अब सवाल यह है कि क्या हमारे धरती पर कोई एलियन मौजूद है? तो इस विषय में कई ढेर सारे लोगों ने अपने अलग-अलग विचारधाराएं रखी हैं। कई लोगों का मानना है कि हमारे पृथ्वी पर एलियन मौजूद है। कई लोग का मानना यह भी है कि एलियन जैसी कोई चीज नहीं है। कई वैज्ञानिकों ने भी यह दावा किया है कि जब हम इस ब्रम्हांड में एक जीव हैं तो कई अन्य ऐसे भी ब्रह्मांड है जहां जीवन है और वहां पर भी हम जैसे जीव बसते होंगे।

तो ऐसे में एलियंस का होना कोई असंभव वाली बात नहीं है। कई वैज्ञानिक आज भी सैटेलाइट्स और अन्य उपकरणों के जरिए बाहर संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। रेडियो वेव और अन्य तकनीक के द्वारा हम ब्रह्मांड से आने वाली कई तरंगों को पढ़ते हैं और लेकिन उन्हें डिकोड कर पाना बहुत ही मुश्किल और जटिल काम है। इस कारण हमें अभी तक इसके कोई भी पुखते प्रमाण नहीं मिल पाए हैं।

इन सवालों के जवाब देकर जीतें हजारों रुपये

और यह भी देखें: 1.26 लाख महीने की सेलरी पाइए-12th,Diploma,ग्रेजुएट्स जल्दी अप्लाइ करे

विडियो जोन : अक्सर प्यार में इंसान को ये 3 चीजें जरूर मिलती है, प्यार करने वाले यह विडियो जरूर देखें

Latest NEWS Notification मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे सरकारी जॉब्स sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.