centered image />

IPL चैंपियंस लिस्ट 16 साल में सिर्फ 7 टीमों ने जीता IPL खिताब, 4 टीमों के नाम 14 खिताब

0 128
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2023 का खिताब जीता। चेन्नई सुपर किंग्स ने 29 मई सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

सीजन विनर रनर अप

2008 राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया

2009 डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 रनों से हराया

2010 चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया

2011 चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराया

2012 कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकटों से हराया

2013 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रन से हराया था।

2014 कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकटों से हराया

2015 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रन से हराया था।

2016 सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हराया

2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया

2018 चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया

2019 मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया

2020 मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया

2021 चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया

2022 गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया

2023 चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया

इस यादगार जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने से चूक गई। इस तरह से देखें तो आईपीएल के 16 सीजन में सिर्फ 7 टीमों ने जीत का लुत्फ उठाया है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम सबसे ज्यादा 5-5 आईपीएल खिताब हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 (2012, 2014) खिताब जीते हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद-2016, डेक्कन चार्जर्स-2009, राजस्थान रॉयल्स-2008 और गुजरात टाइटंस-2022 का नाम भी चैंपियन की सूची में शामिल है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने फाइनल मैच में चार विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और छह छक्के लगे. विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 39 गेंदों पर 54 रन बनाए। सीएसके की ओर से तेज गेंदबाज मतिशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। यह पहली बार है जब किसी टीम ने आईपीएल फाइनल में इतना बड़ा स्कोर बनाया है।

हालांकि, बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 15 ओवर में 171 रन के लक्ष्य का पीछा किया। सीएसके ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने 15वें ओवर में मोहित शर्मा की आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (47) ने 32 रन बनाए जबकि शिवम दुबे और रहाणे ने 27 रन बनाए।

आईपीएल 2023 में सर्वाधिक रन

शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 890 रन

फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 730 रन

डेवोन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स)- 672 रन

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – 639 रन

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)- 625 रन

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट

मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स) – 28 विकेट
मोहित शर्मा (गुजरात टाइटन्स) – 27 विकेट
राशिद खान (गुजरात टाइटन्स) – 27 विकेट
पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) – 22 विकेट
युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) – 21 विकेट

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.