IPL 2023 Prize Money: चैंपियन टीम पर बरस रहे करोड़ों, हारने वाली टीम की इनामी राशि में हुआ बदलाव!

0 63

IPL 2023 Prize Money: IPL 2023 का प्लेऑफ जारी है. क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची। और एलिमिनेटर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। अगर इस सीजन की इनामी राशि की बात करें तो जीतने वाली टीम पर करोड़ों की बरसात होगी वहीं हारने वाली टीम भी मालामाल हो जाएगी। अगर इसकी तुलना पिछले सीजन की प्राइज मनी से करें तो बदलाव देखा जा सकता है। आईपीएल 2022 में चैंपियन गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ की इनामी राशि दी गई थी. और उपविजेता राजस्थान को 13 करोड़ मिले।

इसके अलावा पिछले साल तीसरे स्थान पर रही आरसीबी को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रही लखनऊ सुपरजायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए। अगर इस सीजन की बात करें तो इस बार प्राइज मनी में कोई खास बदलाव नहीं होगा। विजेता और उपविजेता को क्रमश: 20 करोड़ और 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को इस बार भी सिर्फ 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी इस बार सिर्फ 7 करोड़ रुपए ही दिए जाएंगे।

आईपीएल 2022 की पुरस्कार राशि की पूरी सूची
आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है
इनामी राशि के लिहाज से अगर आईपीएल की बात करें तो यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। इस लीग में टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से ज्यादा इनामी राशि मिलती है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग आती है, जिसका पहला संस्करण हाल ही में खेला गया था। इस लीग में 15 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाती है। टी20 विश्व कप में करीब 13.2 करोड़, कैरेबियन प्रीमियर लीग में 8.14 करोड़, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 6.92 करोड़ की इनामी राशि मिलती है. भारत में पहली बार खेली जाने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ने 6 करोड़ की पुरस्कार राशि की पेशकश की।

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग की सूची
आईपीएल- 20 करोड़ की प्राइज मनी
एसए टी20 लीग- 15 करोड़ की इनामी राशि
कैरेबियन प्रीमियर लीग- 8.14 करोड़
बांग्लादेश प्रीमियर लीग- 6.92 करोड़
महिला प्रीमियर लीग – 6 करोड़
बिग बैश लीग- 3.66 करोड़
पाकिस्तान सुपर लीग- 3.40 करोड़ रुपये
द हंड्रेड – 1.3 करोड़

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈
Ads
Ads

Leave a Reply