centered image />

शनि और मंगल से प्रभावित ये 4 राशियां होती हैं सबसे भाग्यशाली, क्या आपका नाम है इनमें शामिल

0 640
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शनि और मंगल से प्रभावित राशियां

ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों की अपनी-अपनी अलग खूबियां और खामियां हैं लेकिन शनि और मंगल से प्रभावित चार राशियां ऐसी हैं जो अन्य के मुकाबले बेहद भाग्यशाली होते हैं। हालांकि बिना मेनहत और प्रयासों के इन्हें भी कुछ नहीं मिलता लेकिन इन्हें कोई भी चीज कम मेहनत में और जल्दी मिल जाती है। आगे जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां.

मेष

स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण इस राशि के लोग बेहद ऊर्जावान होते हैं। इसके अलावा ये हठी या कहें जिद्दी भी बेहद होते हैं, इसलिए अगर एक बार किसी चीज को करने की सोच लें तो उसे करके ही मानते हैं।

मेष

अपने कामों में ये ईमानदार होते हैं, इसलिए जो भी करते हैं पूरी ईमानदारी से। अगर दोस्ती करलें तो उसे भी पूरी शिद्दत से निभाते हैं। इनसे अच्छा दोस्त शायद ही आपकोकोई मिले लेकिन दुश्मनी अगर कर ली तो भी उसे निभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते।

ताकतवर होने के कारण इनकी दुश्मनी लोगों को भारी पड़ती है। साथ ही ये बेहद्द भाग्यशाली होते हैं और हर चीज इन्हें थोड़े से प्रयासों में ही मिल जाती है, अन्य राशि के लोगों की तुलना में कम संघर्ष करना पड़ता है और ये अपने जीवन में लगभग हर खुशी आसानी से पा लेते हैं।

वृश्चिक

भाग्यशाली जातकों में दूसरा नंबर भी मंगल से प्रभावित राशि की ही है। वृश्चिक राशि वाले भीऊर्जा के मामले में मंगल से प्रभावित होने के कारण मेष राशि वालों की तरहही फुर्तीले होते हैं लेकिन उनसे ये थोड़े अलग इस प्रकार से होते हैं किअपने मन में बातें छुपाना इन्हें भली-भांति आता है।

मेष की तरह ये भी बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं लेकिन इनकी दुश्मनी अन्य किसी भी राशि के लोगों से आपको कहीं ज्यादा महंगी पड़ सकती है। इसका भी एक कारण है।

इस राशि के लोग अपने मन के भावों को इतनी आसानी से छुपा लेते हैं कि आप कभी सोच भी नहीं सकते कि आपके मन में इनके लिए बैर आ चुका है। इसलिए अगर ये आप पर प्रहार भी करते हैं तो आपको पहले से इसका अंदाजा नहीं होगा।इसलिए कभी भी इनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश ना करें।

जीवन में खुशियां पाने के मामले में ये बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें भी चीजें आसानी से और कम मेहनत में मिल जाती हैं। चाहे वे कितने भी बुरे दिनों में हों लेकिन आसानी से उससे निकल भी जाते हैं।

मकर

शनि से प्रभावितइस राशि के लोगों में धैर्य और भावनाओं पर नियंत्रण की क्षमता कमाल की होतीहै। ये ताकतवर तो होते हैं लेकिन अपनी ताकत का प्रदर्शन करना इन्हें पसंदनहीं होता। शनि इन्हें समझ और बुद्धि भी देता है। इसलिए ये बेहद समझदार औरगंभीर होते हैं।

शनि की एक खूबी यह होती है कि यह भले ही जातकों को धीरे-धीरे दे, लेकिन जो देता है पूरा-पूरा और जरूर देता है। इसलिए मकर राशि के लोगों को भी जीवन में थोड़ी देर से चीजें मिलती हैं लेकिन वे जो भी चाहते हैं उन्हें मिलता है और अपनी सोची हुई चीजों को जरूर पूरा कर पाते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकभी शनि से ही प्रभावित होते हैं। लेकिन इनमें परोपकार के गुण बहुत ज्यादाहोते हैं। इसके अलावा ये मेहनती भी होते हैं। शनि हमेशा अच्छे और परोपकारीलोगों को पसंद करते हैं, इसलिए कुंभ जातकों के ये परोपकार और मेहनत के गुणउन्हें शनि की कृपा का पात्र बनाता है। इस प्रकार शनि की कृपा से उन्हें हरचीज मिलती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.