centered image />

भारत की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा घर में घुसकर मार देंगे

0 642
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश विदेश। बीते कुछ दिन से पाकिस्तान अपनी फिर नापाक हरकतों पर उतर आया है। उसने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी का भारतीय सेना ने डटकर जवाब दिया है।

इस दोनों ओर के संघर्ष में दोनों तरफ क्षति हुई है। भारतीय सेना ने दमखम दिखाते हुए पाकिस्तान के 10 रेंजरों और 2 मोर्टार चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिता है। वहीं भारत के 3 जवानों सहित 4 की मौत और 21 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस बढ़ते हुए संघर्ष के कारण सीमा के साथ सटे गाँवो से लोगो का पलायन होना शुरू हो गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

इस संघर्ष के बारे में आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर चेताया और अपनी नापाक हरकतों से बाज आने को कहा। उन्होंने कहा कि वे अपने पड़ोसी देश से अच्छे और मजबूत सम्बन्ध चाहते है लेकिन वह बार बार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा।

इसके आगे गृहमंत्री ने बताया कि पूरे विश्व के विशेषज्ञ जानते हैं कि भारत की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार अर्थव्यस्था में विशेष विकास पर अग्रसर है। इसके साथ साथ देश इतनी ताकत रखता है कि वह विरोधी के घर में ही घुसकर उस को तबाह कर सकता है।

दोस्तों उम्मीद हैं आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी कृपया इससे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.