centered image />

युवाओं में बढ़ रही जोड़ों में दर्द की समस्या, जानें क्या है कारण

0 521
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हड्डियों के आपस में रगडऩे से उस स्थान पर दर्द और अकड़न आ जाती है। आजकल यह समस्या बच्चों व युवाओं में भी बढ़ रही है।

घुटने व कूल्हे के जोड़ों के बीच जैली जैसा तत्व होता है जिसे कार्टिलेज कहते हैं। खराब खानपान व शारीरिक गतिविधियों के अभाव से यह घिसना शुरु हो जाता है। ऐसे में रगड़ने से उस स्थान पर दर्द और अकड़न आ जाती है। आजकल यह समस्या बच्चों व युवाओं में भी बढ़ रही हैं।

घुटनों के दर्द में विशेष सावधानी बरतना बहुत जरुरी है। यह आर्थराइटिस की शुरुआत हो सकती है। लंबे समय तक एक ही अवस्था में बैठने, घुटनों पर ज्यादा जोर देने, झटका या चोट लगने और खून में यूरिक एसिड बढ़ने से घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए खूब पानी पिएं और हरी सब्जियां खाएं। पालक, अंजीर, पनीर, अजवाइन और बादाम का भी भरपुर सेवन करना चाहिए।

प्रमुख कारण

टेक्नोलॉजी पर निर्भरता, बच्चों का इंटरनेट व टीवी पर अधिक समय बिताना, भोंजन में जंकफूड़ व ज्यादा तली-भुनी चीजें खाना, गलत मुद्रा में बैठना, व्यायाम न करना आदि।

क्या करें

डाइट में विटामिन-डी युक्त चीजें, अंकुरित अनाज, फल आदि पौष्टिक आहार लें। बच्चों को खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.