centered image />

अगर आपके बच्चे की हैं कमजोर आंखें, तो उसे खिलाएं ये चीजें

0 1,326
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को इस बात का पता ही नहीं होता कि उनके बच्चों को आंखों की समस्या है। कई बार तो समस्या काफी बढ़ जाती है जिस कारण बच्चों की आंखों पर चश्मा लग जाता है। अगर आपके बच्चे की नजर कमजोर हो गई है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यूंकि हम आपको इस समस्या का सलूशन बताने जा रहे हैं।

बच्चों की आंखों के लिए विटामिन ए

विटामिन ए बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद चीज है। ये बच्चों की आंखों के रेटिना पर पड़ने वाली रौशनी को नर्व सिग्नल में तब्दील कर देता है। इससे बच्चों की आंखों को काफी फायदा पहुंचता है। बचपन से ही बच्चों में विटामिन ए की कमी होना इस समस्या का बड़ा कारण है। विटामिन ए की कमी के कारण आंखों में कई बदलाव आना शुरू हो जाते हैं। इसकी कमी के कारण बच्चों को अंधेरे में दिखाई देने में दिक्कत होती है। विटामिन ए की पूर्ती के लिए आप अपने बच्चे को गाजर, दूध पालक, कलेजी और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खिलाएं।

विटामिन सी और विटामिन ई

विटामिन सी और ई मोतियाबिंद और उम्र की मासपेशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करते हैं। ये आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हैं। विटामिन सी के लिए आप अपने बच्चे को गोभी, संतरा, स्ट्रॉबेरी आदि खिलाएं। विटामिन ई के लिए सूरजमुखी के बीज, बादाम, पीनट बटर आदि का सेवन करें। अगर आप अपने बच्चे की आंखों पर ध्यान देंगे तो ये आपके बच्चे के लिए फायदेमंद साबित होगा और आपके लिए भी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.