centered image />

दुनिया में अगर स्वर्ग के दर्शन, करने है तो जाएँ जमीन में….इन 5 जगहों पर

0 802
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दुनिया के हर धर्म में स्वर्ग का ज़िक्र है। कोई उसे जन्नत कहता है तो कोई उसे हैवन कहता है। हर भाषा में स्वर्ग का अपना अलग नाम। लेकिन हर धर्म में स्वर्ग की उतनी ही महत्वता। आम लोगों का मानना है कि स्वर्ग तो दूसरी दुनिया में मौजूद कोई ऐसी जगह है, जहां इंसान मरने के बाद ही पहुंच सकता है। लेकिन आज हम आपके लिए ढूंढकर लाए हैं कुछ ऐसी जगहें जो हमारी धरती पर ही मौजूद हैं और किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। तो आईए, देखते और जानते हैं इन जगहों को।

1- ओजार्क्स केवर्न्स गुफा, अमेरिका

1880 के दशक में खोजी गई ये गुफा मौजूद है अमेरिका के मिसौरी राज्य में। ये गुफा इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां पर एंजेल शॉवर्स नाम से पानी की फुहारें छूटती रहती हैं। गुफा की छत से पानी की धाराएं ऐसे गिरती हैं मानो किसी केल्साइट के बाथ टब में गिर रही हो। इस नज़ारे को देखकर यहां आने वाले पर्यटक कहते हैं कि ऐसा लगता है मानो जन्नत में आ गए हों।

2- रीड फ्लूट गुफा, चीन

ये गुफा तकरीबन 180 मिलियन साल पुरानी बताई जाती है। ये गुफा अलग-अलग रोशिनयों से सजी एक लाइमस्टोन की गुफा है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस गुफा को एक जापानी सैनिक ने ढूंढा था। इसे देखने वाले कहते हैं कि कहीं स्वर्ग मौजूद होगा तो बिल्कुल ऐसा ही दिखता होगा।

3- प्यूर्टो प्रिंसेसा की अंडरग्राउंड नदी

प्यूर्टो प्रिंसेसा की अंडरग्राउंड नदी के नाम से मशहूर ये दुनिया की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नदी है। 2012 में दुनिया के टॉप सात अजूबों में इस गुफा को भी शामिल किया गया था। बेहद अनोखे और खूबसूरत नज़ारों वाली ये नदी मौजूद है फिलीपींस के पलावन आइलैंड पर।

4- सलीना तुरडा, रोमानिया

ये गुफा मौजूद है रोमानिया के ट्रांसिल्वेनिया के पास। ये एक नमक की खदान है जिसे 1992 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। सलीना तुरडा के नाम से मशहूर इस जगह पर हर साल हज़ारों पर्यटक आते हैं और इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठाते हैं।

5- वाइटोमो ग्लोवॉर्म गुफा, न्यूजीलैंड

इस गुफा में ग्लोवॉर्म नाम की एक खास तरह की फंगस हमेशा फैली रहती है। अपने नाम के अनुरूप ही ये फंगस हमेशा चमकती रहती है। ये फंगस भी केवल न्यूजीलैंड में ही पाई जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.