centered image />

कब्ज से चाहिए छुटकारा तो करिए ये उपाय, आज ही जानिए

0 568
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल लोगों के खान-पान में गड़बड़ी होने के कारण कब्ज और पेट में गैस बनना आदि जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। कब्ज होने के कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता, जिस कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज हम आपको कब्ज के लिए कुछ खाने की चीजें बताएंगे जो कब्ज जैसी समस्या को खत्म करती हैं।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यदि आप रोजाना हरी सब्जियां खाएंगे तो आपको कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। हरी सब्जियों में पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भी मोजूद होते हैं जो आपकी सेहत को अच्छा रखते हैं।

नाशपाती

नाशपाती को फाइबर का खजाना माना जाता है। नाशपाती में भी पेक्टिन मोजूद होता है। ये पेट को साफ रखता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। कब्ज के लिए नाशपाती को आप ऐसे भी खा सकते हैं या आप इसका ब्लेंडर में जूस निकाल सकते हैं। जूस में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर सेवन करें।

केला खाएं

केला हर मौसम में मिल जाता है। केले में ऐसे फाइबर मोजूद होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं। इसमें पेक्टिन नामक फाइबर मोजूद होता है जो पेट की गड़बड़ियों को सही करता है और ये कब्ज को दूर करने में भी मददगार है।

जामुन

जामुन में भी काफी मात्रा में फाइबर होता है। एक कटोरी जामुन में तकरीबन 8 ग्राम तक फाइबर मोजूद होता है। जामुन खाने से या इसका रस पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं और इससे कब्ज से भी राहत मिलती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.