centered image />

शरीर की यह 10 समस्याएं खत्म करनी है तो करें रोजाना ओम नाम का जाप

0 555
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ओम नाम का जाप: ओम केवल एक अक्षर नहीं वो पवित्र शब्द है। ओम अनंत शक्ति का प्रतीक है। ॐ ओउम् यह तीन अक्षरों से बना हुआ शब्द है। ‘अ’ का अर्थ होता है उत्पन्न होना, ‘उ’ का मतलब उठना, उड़ना याने विकास, ‘म’ का मतलब है मौन हो जाना, मन की शांति। ओम सम्पूर्ण सृष्टि का द्योतक है।

ॐ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों का प्रदायक है । ॐ शब्द का जप करके से अपने उद्देश्यों की प्राप्ति की जा सकती है।

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे, ओम् का जप करने से शरीर को मिलने वाले अद्भुत लाभ।

  1. स्फूर्ति – रोजाना ओम का जप करने से युवावस्था वाली स्फूर्ति वापस लायी जा सकती है।

  2. थकान – दिनभर की थकान दूर करने के लिए ओम शब्द का जप काफी होता है।

  3. नींद – सोते समय नींद आने तक मन में इसका जाप करने से निश्चित नींद आ जाती है। नींद ना आनेकी समस्या से निजात पाने के लिए इसका जप फायदेमंद है।

  4. फेफड़े – कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफडों में मजबूती आती है।

  5. रीढ़ की हड्डी – ओम के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होता है। इस कंपन से रीढ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ जाती है।

  6. थायरॉयड – ओम का उच्चारण करने से गले में कपंन पैदा होती है। इससे थायरॉयड ग्रंथि प्रभावित होती है।

  7. घबराहट – किसी वजह से अगर मन में घबराहट होतो है तो ओम का जप करना लाभदायक है।

  8. तनाव – ओम नाम का जप तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।

  9. खून का प्रवाह – रोजाना इसका अभ्यास करने से शरीर मे खून का संचारण अच्छा रहता है।

  10. पाचन – ओम के उच्चारण से पाचन शक्ति में सुधार आता है।

ओम नाम का जप केवल हिन्दू धर्मियों के लिए ही लाभदायक नहीं है। हर कोई इसका अभ्यास करके अपना जीवन सफल बना सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.