centered image />

खूब पैसा कमाना है तो सुबह उठते ही इस मंत्र को तीन बार बोलें, हो जाओगे मालामाल

0 1,977
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सफलता हर किसी को अच्छी लगती है इसलिए हर कोई सफल ज़िंदगी की कामना करता है लेकिन, ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें अपेक्षाकृत सफलता मिल पाती है। कभी कभी अथक मेहनत के बावजूद हम उस सफलता तक नही पहुंच पाते हैं जिसकी हम कामना करते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो कम मेहनत के बावजूद सफलता की ऊंचाइयों को छू लेता है।

जब कड़ी मेहनत के बाद भी किसी को सफलता नही मिलती है और किसी को ज़्यादा मेहनत किये बिना मिल जाती है तो यहां पर बात आती है क़िस्मत और कृपा की! जब लाख कोशिशों के बाद भी हम कामयाब नही हो पाते हैं तो हम निराश होने लगते हैं और किस्मत को कोसने लगते हैं। लेकिन, अब निराश होने की ज़रूरत नही है क्यों हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बता रहे हैं जिसमे इतनी शक्ति है की वह आपकी किस्मत बदल कर रख सकता है और आप सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

पहला मंत्र

मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज I
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी I

इस मन्त्र के जाप से आपकी ज़िन्दगी मे चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसे जाप करने से ज़िन्दगी से दुख का साया हट जाएगा तथा हमेशा सुखी रहेगा,सुख समृद्धि मिलने लगेगी, आपके जितने भी रुके या अटके हुए काम हैं वह बनने लगेंगे और उन्हें सुख का एहसास होने लगेगा। उपरोक्त मन्त्र को बोलने का एक निर्धारित समय हैं ऐसी मान्यता है की केवल निर्धारित समय पर ही जाप कर के आप लाभ की अनुभूति पा सकते हैं। इस मंत्र को सुबह के समय बोलने पर ही फल प्राप्त होगा। कुछ दिनों तक लगातार इस मन्त्र का जाप करने पर आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

दूसरा मंत्र

गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वर I
परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः I

सफलता प्राप्ति के लिए यह दूसरा मंत्र है। इस मंत्र के भी जाप करने का एक निश्चित समय निर्धारित है। सुबह के समय प्रत्येक दिन इस मन्त्र का जाप करना चाहिए। इस मन्त्र के जाप से व्यक्ति गुरुओं को नमन करता है और उनसे आने वाले जीवन में शांति की कामना करता है। जैसा की हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी न किसी गुरु का हाथ अवश्य होता है और इसलिए हर सुबह उठकर हमें उन्हें नमन करना चाहिए।
प्रत्येक दिन इस मन्त्र का जाप करने बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा।

तीसरा मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती I
कर मूले गोविंदाय प्रभाते कर दर्शनम् I

यह तीसरा मन्त्र है जिसके जाप से कामयाबी पाई जा सकती है। यह भी सुबह के समय ही जाप किया जाने वाला एक मन्त्र है। इस मंत्र का जाप सुबह उठकर बिस्तर पर बैठे-बैठे करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय एक विशेष मुद्रा धारण करना होता है। इसके जाप के समय आप अपने दोनों हाथ आगे की तरफ जोड़कर उसे किताब की तरह खोल लें और फिर मंत्र का जाप करे। मान्यता है की खुले हाथ को देखते हुए इस मंत्र का जाप करेंगे तभी फल प्राप्त होगा।

इस मन्त्र का भी प्रत्येक दिन जाप करें। इसके जाप करने से आपको सुख शांति की अनुभूति प्राप्त होगी। तो ये थे कुछ महत्वपूर्ण चमत्कारिक मंत्र जिसके जाप से आप अपनी ज़िन्दगी मे परिवर्तन ला सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इतनी तरक्की के बाद भी अध्यात्म एवं आस्था हमारी आवश्यकता है इसलिए जब हमें कामयाबी न मिले तो

हमे अध्यात्म एवं आस्था की तरफ रुख करना चाहिए, कामयाबी निश्चित ही मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.