centered image />

जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें ये चाणक्य सूत्र

0 629
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के इस आर्टिकल में बात करेंगे आचार्य चाणक्य के द्वारा सफल होने के लिए बताये गये कुछ सूत्रों के बारे में। अगर हम इसे अपने जीवन में अपनाते हैं तो हम भी सफल बन सकते हैं।

1.बीते हुए समय को याद करके पछताना व्यर्थ है। बीते हुए समय में कोई गलती हो गई है तो उससे शिक्षा लेकर वर्तमान को उत्तम बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे हमारा भविष्य संवर सके।

2.कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी मोल लेना अधिक खतरनाक है। वह उस समय वार कर सकता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

3.किसी भी कार्य को शुरु करने से पूर्व तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए- मैं यह कार्य क्यों करना चाहता हूं? जो कार्य करने जा रहा हूं उसका क्या परिणाम होगा? क्या इसमें मुझे सफलता मिलेगी?

4.किसी के अधीन रहना कष्दायक है परंतु दूसरों के घर में रहना उससे भी अधिक पीड़ायुक्त है।

5.सांप विषैला न भी हो तो वह फुफकारना नहीं छोड़ना। यदि वह स्वयं को विषहीन साबित कर देगा तो उसका जीवन संकट में पड़ सकता है। इसी प्रकार शक्तिहीन व्यक्ति को अपनी कमजोरी का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए।

  1. जो धन अत्यधिक कष्टों के बाद प्राप्त हो, जिसके लिए अपना धर्म त्यागना पड़े, दुश्मनों की खुशामद करनी पड़े या उनकी सत्ता के अधीन होना पड़े, ऐसे धन का कभी भी मोह नहीं करना चाहिए।

दोस्तों आपको कैसा लगा आर्टिकल हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें,

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.