अगर आप को सर्दियों से बचना है तो आप अपने बच्चो और आप इन 15 प्रकार के सूप का स्वाद जरुर ले दवाई की जरुरत नहीं पड़ेगी
सर्दियों का मौसम लगभग आ चुका है। कुछ दिनों के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी और हर कोई गर्म कपड़े पहने हुए नज़र आएगा। सर्दियों के मौसम में खाने में भी उन चीज़ों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को गर्म रख सकें। सूप सर्दियों का एक सबसे शानदार तोहफा होता है। लोग सूप का स्वाद लेना बहुत पसंद करते हैं। इसकी वजह है कि एक तो ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और साथ ही स्वाद को भी अलग लेवल पर ले जाता है। तो आपकी सर्दियों को गर्म बनाए15 शानदार सूप रेसिपीज़।
दसवीं पास लोगों के लिए इस विभाग में मिल रही है बम्पर रेलवे नौकरियां
दिल्ली के इस बड़े हॉस्पिटल में निकली है जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नौकरियां – अभी देखें
ITI, 8th, 10th युवाओं के लिये सुनहरा अवसर नवल शिप रिपेयर भर्तियाँ, जल्दी करें अभी देखें जानकारी
ग्राहक डाक सेवा नौकरियां 2019: 10 वीं पास 3650 जीडीएस पदों के लिए करें ऑनलाइन
01- चुकंदर-प्याज सूप
चुकंदर और प्याज से बना ये सूप भी सारी दुनिया में पसंद किया जाता है। अपने रंग के चलते ये सूप काफी आकर्षत दिखाई पड़ता है। कहते हैं कि हर दिन एक बाउल चुकंदर-्प्याज सूप पीने से शरीर को काफी फायदा सर्दियों के मौसम में मिलता है।
02- ब्रोकली सूप
ब्रोकली सूप भी बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर आप विभिन्न प्रकार के सूप चखने के शौकीन हैं तो आपको ब्रोकली सूप का स्वाद भी ज़रूर लेना चाहिए। ये स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
गाजर और आलू सूप
ये सूप बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विभिन्न प्रकार की सब्जियों के अलावा गाजर और आलू की बहुतायत के साथ इसे तैयार किया जाता है। ये ना सिर्फ शरीर को गर्म रखता है और स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये आपकी भूख को भी बढ़ाता है।
04- पनीर और वेजिटेबल सूप
सर्दियों में ये सूप घरों में आसानी से तैयार किया जा सकता है। एक तो ये बेहद स्वादिष्ट होता है और साथ ही शरीर को गर्म भी रखता है। गाजर, गोभी, आलू, सब्जियों के पानी और बीन्स के साथ जब मक्खन से इसे तैयार किया जाता है तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इसका स्वाद कैसा होता होगा
05- चिकन सूप
पूरी दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला और खाया जाने वाला सूप यही है। चिकन, स्लाइस्ड प्याज, लहसुन, गाजर और अजवाइन से तैयार होने वाला ये सूप बच्चे, बड़े और बूढ़े, हर कोई पसंद करता है। सर्दियों में चिकन सूप पीना काफी फायदेमंद होता है।
06- क्रीमी रोस्टेड टमाटर सूप
ढेर सारे टमाटर और लाल शिमला मिर्च से तैयार होने वाला ये सूप भी सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें थोड़ी क्रीम मिलाई जाती है। इससे इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है। अगर डिनर से पहले ये सूप मिल जाए तो समझिए आपका डिनर बेहद शानदार होने वाला है।
07- एग ड्रॉप सूप
ये सूप भी चीन में बेहद लोकप्रिय है। ये बेहद स्वादिष्ट भी होता है। चिकन स्टॉक में अंडे को मिलाकर तैयार होने वाला ये सूप मकई के आटे और पास्ते या मैक्रोनी के साथ भी बनाया जाता है।
08- मछली सूप
ये सूप बनाने में बेहद आसान और स्वाद में भी बड़ा लाजवाब होता है। मछली, आलू और प्याज से बनने वाला ये सूप बटर और अजवाइन के फूलों के साथ खुशबूदार भी जो जाता है। सर्दियोें में इस सूप का स्वाद भी ज़रूर लेना चाहिए।
09- मसूर दाल गोभी सूप
सर्दियों में ये सूप हर भारतीय तो पसंद आता है। वजह है कि इसमें पूरी तरह से केवल दाल और सब्जियों का ही इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ये सूप शरीर को गर्म रखने में काफी काम आता है और स्वाद भी इसका लाजवाब होता है।
10- वेजिटेबल मानचाओ सूप
ढेर सारी सब्जियों से बना ये सूप चीन में बेहद लोकप्रिय है। इसमें नूडल्स भी मिलाए जाते हैं। आज चीन की इस पारंपरिक सूप रेसिपी को सारी दुनिया में पसंद किया जाता है।
11- मशरूम सूप
मशरूम सूप न्यूट्रीशियंस का खजाना होता है। इसे चिकन स्टॉक से तैयार किया जाता है। तैयार होने के बाद इसके ऊपर ब्रैड क्रम्बल्स बुरक कर सर्व किया जाता है। ये बेहद क्रीमी होता है। इसे विभिन्न प्रकार की सब्जियों से गार्निश भी किया जा सकता है।
12- मटन सूप
नॉनवेज प्रेमियों के लिए इस सूप से शानदार कुछ हो ही नहीं सकता। कई जगहों पर इसमें अंडा भी मिला दिया जाता है। इसमें कई प्रकार की सब्जियों का भी प्रयोग होता है। इसके साथ ही मसालों और धनिया पत्ती का भी इस्तेमाल होता है।
13- प्याज थाइम सूप
ये शानदार और स्वादिष्ट सूप तैयार होता है वैजिटेबल स्टॉक, गाजर, आलू, उबले हुए राजमा, फुसिली पास्ता से और इसे भुने हुए पनीर और ब्रैड के टुकड़े ऊपर से बुरक कर सर्व किया जाता है।
14- पास्ता माइनस्ट्रोन सूप
ये शानदार और स्वादिष्ट सूप तैयार होता है वैजिटेबल स्टॉक, गाजर, आलू, उबले हुए राजमा, फुसिली पास्ता से और इसे भुने हुए पनीर और ब्रैड के टुकड़े ऊपर से बुरक कर सर्व किया जाता है।
स्वीट कॉर्न सूप
ये है स्वीट कॉर्न सूप जो कि मुख्यत चीन में हर सर्दियों में लोग चखना पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ चीन ही नहीं, दुनियाभर के लोग इसके फैन होते हैं। प्याज, स्वीट कॉर्न और वेज स्टॉक से बना ये सूप स्वाद और शरीर दोनों को मज़ा देता है।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |