थोडा चलने के बाद आप थक जाते हैं या हांफ जाते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं
आज ग़लत खान पान की वजह से लोगों के शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है जिस कारण इंसान का शरीर कमज़ोर हो जाता है और साथ ही बीमारियों का एक खतरा भी बढ़ जाता है।
इसके अलावा वहीं शरीर कमज़ोर होने की वजह से लोग थोड़ी दूर चलने के बाद और एक्सरसाइज करने के बाद हांफने लगते हैं। बता दें कि यह सिर्फ शरीर की कमज़ोरी के कारण ही नहीं होता है बल्कि यह गम्भीर और घातक बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं।
इसे नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत जांच कराएं क्योंकि इन लक्षणों को नज़र अंदाज़ करना स्वास्थ्य को हानि भी पहुंचा सकता है।
अगर आपको भी थोड़ा चलने और एक्सरसाइज करने के बाद थकान हो जाने की परेशानी है और साथ ही हांफने लगते हैं तो इससे दिल की बीमारी, फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी के साथ एनीमिया का भी खतरा बढ़ जाने के संकेत है।
बता दें कि हांफने की वजह दिल की धमनियों का बिगड़ना भी हो सकता है।
Comments are closed.